रफ्तार 3.0: हैदर ने जीते 60 हजार के स्काईडाइविंग टिकट, रैफल-लकी ड्रॉ में बरसे इनाम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। रफ्तार 3.0 ऑटो एक्सपो में जहां ऑटोमोबाइल की चमक और रोमांच ने शहरवासियों को आकर्षित किया, वहीं रैफल टिकट और लकी ड्रॉ ने आयोजन में रोमांच का नया रंग भर दिया।
उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल के चेयरमेन मोहित सिंघवी ने बताया कि ड्रॉ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन किया गया और उन्हें आकर्षक उपहार एवं होटल वाउचर प्रदान किए गए। रैफल ड्रॉ में टिकट नंबर 016 के हैदर ने बाजी मारते हुए प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। उन्हें 60,000 मूल्य के दो स्काईडाइविंग टिकट प्रदान किए गए। टिकट नंबर 046 के जितेश वनवारिया ने द्वितीय पुरस्कार में 29,500 मूल्य का एंड्रॉयड टीवी जीता। टिकट नंबर 055 के पारस मल जी को 25,000 मूल्य का माइक्रोवेव तथा टिकट नंबर 096 के महेंद्र सिंह जी को 19,000 मूल्य का फ्रिज मिला।
सचिव दीपक जोधावत ने बताया कि पंचम पुरस्कार टिकट नंबर 045 के निदान के नाम रहा। उन्हें एमडी वैली होटल का वाउचर तथा स्टाइल एंड सिज़र्स की ओर से 6,000 का कूपन प्रदान किया गया। लकी ड्रॉ में भी प्रतिभागियों की किस्मत चमकी। कूपन नंबर 0117 के दश मेहता ने प्रथम पुरस्कार जीता और उन्हें नेचर व्यू जवाई रिजॉर्ट की ओर से 15,000 का वाउचर मिला। कूपन नंबर 0140 के साहिल को 10,000 मूल्य का जयसमंद कर्नी महल होटल रिजॉर्ट में होटल स्टे वाउचर मिला। वहीं कूपन नंबर 018 के समृद्ध  ने तृतीय पुरस्कार के रूप में स्टाइल एंड सिज़र्स का 6,000 का कूपन जीता। आयोजकों ने सभी विजेताओं से संबंधित रैफल टिकट अथवा लकी ड्रॉ कूपन साथ लेकर संपर्क करने की अपील की है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!