गुरु के आगे झुकता अहंकार, तभी खुलता ज्ञान का द्वार: डॉ. सुरेन्द्र मुनि
देवेन्द्रधाम, 6 अक्टूबर। महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में संतों ने गुरु की महिमा और शिष्य के जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि गुरु मनुष्य को धर्म का ज्ञान देने के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। वे अज्ञान का अंधकार मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं तथा मोह-माया से दूर होकर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने गुरु की तुलना दीपक से करते हुए कहा कि जैसे घने जंगल में दीपक भटके व्यक्ति को राह दिखाता है, वैसे ही गुरु जीवन की कठिनाइयों में सही दिशा…
