सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ रोटरी पन्नाधाय ने शुरू किया नया अध्याय
सीए राजेंद्र कुमार अग्रवाल अध्यक्ष और अनिका भसीन सचिव बनीं, पांच नए सदस्य जुड़े उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय का चार्टर दिवस एवं पदस्थापना समारोह होटल हावर्ड जॉनसन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में रोटरी जिला 3056 के प्रान्तपाल रोटेरियन अरुण बागड़िया मुख्य अतिथि रहे। प्रान्तपाल अरुण बागड़िया ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सीए राजेंद्र कुमार अग्रवाल एवं सचिव रोटेरियन अनिका भसीन को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई। इसके बाद पूर्व प्रान्तपाल रोटेरियन निर्मल सिंघवी, पूर्व प्रान्तपाल रोटेरियन एकेएस निर्मल कुणावत, प्रान्तपाल निर्वाचित रोटेरियन दीपक सुखाड़िया एवं सहायक प्रान्तपाल रोटेरियन गजेन्द्र जोधावत ने क्लब कार्यकारिणी, सदस्यों, नवसदस्यों एवं…
