सरल संस्कृत परीक्षा में डी.पी.एस, उदयपुर के छात्रों को मिले शत प्रतिशत अंक
उदयपुर। डी.पी.एस, उदयपुर में संस्कृत भारती-(चित्तौड़ प्रांत) द्वारा केन्द्रस्तर पर आयोजित सरल संस्कृत परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित किया गया। वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 10 की छात्रा मेधा जोशी और मेदिनी आमेटा ने संयुक्तरूप से शत-प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान कक्षा 9 की छात्रा रश्मीत ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा 7 के छात्र हिमांश भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान कक्षा 7 की अनिका नदी और अंशुल नायर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया…
