मांडवा पीएचसी में युवती की मौत पर बवाल, 5 लाख मुआवजे और केस पर बनी सहमति
photo02, photo03 उदयपुर। मांडवा पीएचसी में 18 वर्षीय युवती की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। दूसरे दिन शनिवार को मृतका के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण कोटड़ा सीएचसी के बाहर धरने पर बैठ गए और मुआवजे के साथ सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। करीब आठ घंटे चली समझाइश और वार्ता के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, नर्सिंगकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करने और 5 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शुक्रवार दोपहर 18 वर्षीय आरती कुमारी को खांसी-जुकाम की शिकायत होने पर मांडवा पीएचसी ले…
