6 विधानसभा क्षेत्रों के 55 से अधिक गांवों में ग्राम रथ पहुंचा, 14 हजार से अधिक ग्रामीण हुए षामिल
उदयपुर, 1 मई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता लाने के लिए जारी ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत 6 विधानसभाओं के 55 से अधिक गांवों तक राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई गई। 29 और 30 अप्रैल को दो दिन में एलईडी वैन के माध्यम से कुल 14 हजार 198 ग्रामीण इस अभियान से जुड़े। इस दौरान कुल 7,458 महिलाओं ने रथ पर पहुंचकर योजनाओं को समझा। वहीं, 6,740 पुरुषों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। मौके पर ही ग्रामीणों को 14,271 प्रचार-प्रसार मार्गदर्शिकाएं और योजनाओं से संबंधित साहित्य वितरित किया गया। इस दौरान प्रगतिषील किसानों और ग्रामीण प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। कला जत्थों के माध्यम से लोक कलाकारों को भी मंच मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में 28 अप्रेल से 15 दिनों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जयपुर में आयोजित होने वाले जीआरएएम-2026 के तहत जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायतों में जाकर ग्रामीणों, किसानों और पषुपालकों को 13 विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। वहीं, ग्राम रथ में लगी सुझाव पेटी में ग्रामीण भी सुझाव दे सकते हैं। कई दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों के लिए विकास के नए मार्ग खोल रही है।
उदयपुर जिले में ग्राम रथ अभियान के तहत 29 और 30 अप्रैल को खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र सबसे अग्रणी रहा, जहां कुल 2,710 आगंतुक पहुंचे। इनमें 1,410 महिलाएं और 1,300 पुरुष शामिल थे। साथ ही यहां 2,700 साहित्य प्रतियों का वितरण किया गया। मावली क्षेत्र में भी भारी उत्साह देखा गया, जहां 2,575 ग्रामीणों (1,290 महिलाएं और 1,285 पुरुष) ने भागीदारी की और 2,590 साहित्य प्रतियां वितरित की गईं।
इसी प्रकार, झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,540 ग्रामीण (1,310 महिलाएं और 1,230 पुरुष) अभियान से जुड़े और यहां 2,500 साहित्य के पैकेट बांटे गए। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,380 आगंतुक दर्ज किए गए, जिनमें 1,345 महिलाएं और 1,035 पुरुष थे। यहां 2,467 मार्गदर्शिकाएं वितरित की गईं। दो दिनों में गोगुंदा क्षेत्र में कुल 2,223 ग्रामीण रथ तक पहुंचे, जिनमें 1,078 महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही और यहां कुल 2,224 साहित्य प्रतियों का वितरण हुआ। वहीं, उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में 1,770 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें 1,025 महिलाएं और 745 पुरुष शामिल थे। यहां कुल 1,790 साहित्य प्रतियों का वितरण किया गया।
