विद्युत पोल गिरने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
उदयपुर। जिले के वल्लभनगर क्षेत्र में भटेवर मार्ग पर एक डंपर में बिजली का तार फंसने से पोल टूटकर गिरने से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 65वर्षीय भगा पुत्र हीरालाल रावत साइकिल पर गेहूं पिसवा कर लौट रहा था। रास्ते में रणछोडपुरा के पास डंपर में विद्युत तार फंस गया, जो खींचने के कारण पोल टूटकर वहां से से गुजर रहे साइकिल सवार भगा के उपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप…
