बैंक ऑफ बड़ौदा का शानदार प्रदर्शन: शुद्ध मुनाफे में 35.8 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी
उदयपुर : भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बैंक ने ₹6,532 करोड़ का अब तक का उच्चतम तिमाही शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 35.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही ) के लिए बैंक का कुल शुद्ध लाभ ₹7,810 करोड़ पर पहुंच गया है। बैंक का परिचालन लाभ 50.9 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ ₹11,430 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पहली छमाही का परिचालन लाभ…
