बैंक ऑफ बड़ौदा का शानदार प्रदर्शन: शुद्ध मुनाफे में 35.8 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर : भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा  ने  30 सितंबर, 2026 को समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की। बैंक ने ₹6,532 करोड़ का अब तक का उच्चतम तिमाही शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 35.8 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्शाता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली छमाही ) के लिए बैंक का कुल शुद्ध लाभ ₹7,810 करोड़ पर पहुंच गया है।
बैंक का परिचालन लाभ 50.9 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ ₹11,430 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पहली छमाही  का परिचालन लाभ 23.7 प्रतिशत बढ़कर ₹19,557 करोड़ रहा।  तिमाही के लिए नेट इंटरेस्ट इनकम  9 प्रतिशत बढ़कर ₹13,026 करोड़ रही । वैश्विक नेट इंटरेस्ट मार्जिन  तिमाही के लिए 2.74 प्रतिशत दर्ज किया गया।
गैर-ब्याज आय में सालाना आधार पर 95.8 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि देखी गई और यह ₹6,881 करोड़ रही।  तिमाही के लिए इक्विटी पर रिटर्न 363 बीपीएस के सुधार के साथ 19.28 प्रतिशत और आस्तियों पर रिटर्न 19 बीपीएस सुधरकर 1.26% पर पहुंच गया।
सकल एनपीए सुधरकर 1.78 प्रतिशत पर आ गया है, जो पिछले वर्ष 2.16 प्रतिशत था। निवल एनपीए  भी घटकर मात्र 0.37 प्रतिशत  रह गया है।  टीडब्ल्यूओ (राइट-ऑफ) सहित प्रोविजन कवरेज रेशियो  सुधरकर 94.65 प्रतिशत और इसे छोड़कर 79.48 प्रतिशत के सुरक्षित स्तर पर पहुंच गया है। तिमाही स्लिपेज अनुपात घटकर 0.69 प्रतिशत रह गया।
बैंक का कुल वैश्विक व्यवसाय 17.2 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ ₹32,57,883 करोड़ पर पहुंच गया है। बैंक के कुल वैश्विक अग्रिम 18.3 प्रतिशत बढ़कर ₹15,12,448 करोड़ हो गए। घरेलू अग्रिमों में रिटेल, कृषि और एमएसएमई  की हिस्सेदारी 64.2 प्रतिशत रही, जिसमें ऑटो लोन (27.8 प्रतिशत), एमएसएमई (21.3 प्रतिशत) और मॉर्गेज (20.3 प्रतिशत) में शानदार तेजी रही। वैश्विक जमाएं 16.4 प्रतिशत बढ़कर ₹17,45,435 करोड़ रहीं। घरेलू कासा जमाओं में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और ये ₹5,39,515 करोड़ के स्तर पर पहुंच गईं। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 16.61 प्रतिशत के अत्यंत मजबूत स्तर पर है, जिसमें टियर-I कैपिटल 14.70 प्रतिशत है। समेकित इकाई  का 17.01 प्रतिशत रहा है, जो बैंक को भविष्य की ऋण वृद्धि को गति देने के लिए पर्याप्त वित्तीय शक्ति प्रदान करता है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!