Udaipur Views

नित्या सिंघल की पुस्तक हीलिंग एट होम- नित्या के नुस्खे  का थर्ड स्पेस में हुआ विमोचन

नित्या सिंघल की पुस्तक हीलिंग एट होम- नित्या के नुस्खे का थर्ड स्पेस में हुआ विमोचन

उदयपुर, 14 जून, आईआईएम कोझिकोड से स्नातकोत्तर तथा देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक परिवारो  से ताल्लुक रखने वाली  नित्या सिंघल की नवीन पुस्तक  "हीलिंग एट होम"  का विमोचन रविवार को थर्ड स्पेस में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सा जगत के विशेषज्ञ, उद्योगपति तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित थीं। लेखिका  नित्या सिंघल ने पुस्तक के महत्वपूर्ण अंशों का सारगर्भित विवेचन किया।  उन्होंने कहा कि  अच्छे स्वास्थ्य और उपचार की वास्तविक शुरुआत अस्पतालों से नहीं, बल्कि घर से होती है। हमारी रसोई, हमारी जीवनशैली और हमारी दैनिक आदतें ही स्वस्थ जीवन की सबसे मजबूत नींव हैं।…
Read More
दान, धर्म और एकता का संदेश देकर संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

दान, धर्म और एकता का संदेश देकर संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

उदयपुर। श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा (छः बैठक) द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर तीज का चौक स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन परम पूज्य पंडित अनन्तराम शास्त्री ने अपने श्रीमुख से दान की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे मन से किया गया दान व्यक्ति के जीवन को सार्थक बनाता है और उसे आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर करता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्रों का वर्णन करते हुए शास्त्री जी ने उनके 16,108 विवाहों…
Read More
पहली हवाई उड़ान ने दिए सपनों को पंख, ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ बना 15 बच्चों के जीवन का यादगार सफर

पहली हवाई उड़ान ने दिए सपनों को पंख, ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ बना 15 बच्चों के जीवन का यादगार सफर

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया की प्रेरणादायक पहल ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ (थ्ज्म्) के तहत वंचित वर्ग के 15 स्कूली बच्चों को एक ऐसे अनुभव से रूबरू कराया गया, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे। इस विशेष यात्रा में कई बच्चों ने पहली बार ट्रेन में सफर किया, होटल में ठहरने का आनंद लिया और हवाई जहाज में उड़ान भरकर अपने सपनों को नई ऊंचाई दी। इस अविस्मरणीय यात्रा के दौरान बच्चों के उत्साह और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए चेयरमैन कुणाल बागरेचा, कम्युनिटी सर्विस कन्वीनर सीमंत अग्रवाल तथा हर्षित कोठारी स्वयं उनके साथ मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने…
Read More
अग्रोहा उदयपुर की 8वीं फैमिली मीट बनी नेटवर्किंग और पारिवारिक सौहार्द का मंच

अग्रोहा उदयपुर की 8वीं फैमिली मीट बनी नेटवर्किंग और पारिवारिक सौहार्द का मंच

उदयपुर, 13 जून। अग्रवाल समाज के उद्यमियों और पेशेवरों को एक वैश्विक मंच पर जोड़ने वाले प्रतिष्ठित संगठन अग्रोहा के उदयपुर चैप्टर की 8वीं बैठक सुखेर स्थित होटल व्रज में उत्साह, उल्लास और आत्मीय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस विशेष फैमिली मीट में सदस्यों और उनके परिवारों ने सहभागिता कर नेटवर्किंग, पारिवारिक जुड़ाव और सामाजिक संबंधों को नई मजबूती प्रदान की। कार्यक्रम में बिजनेस एवं फैमिली इंट्रोडक्शन, मनोरंजक खेल, पारिवारिक गतिविधियाँ, ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिताएँ और विभिन्न सहभागितापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों ने न केवल सदस्यों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत किया, बल्कि परिवारों के बीच आत्मीयता…
Read More
पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगी सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगी सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

राजसमंद, 27 मई। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ दिनांक 27 मई, 2026 को राजसमंद के पसुंद ग्राम स्थित हरिओम उपवन में आयोजित पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिओम सिंह जी राठौड़ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित मूर्ति अनावरण एवं श्रद्धांजलि सभा में सहभागिता करेंगी। स्वर्गीय हरिओम सिंह जी राठौड़ ने राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सार्वजनिक जीवन सदैव जनहित, सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्य आज भी जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सांसद श्रीमती महिमा कुमारी…
Read More
विकसित भारत @2047 में स्वास्थ्य और शिक्षा की अहम भूमिका : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

विकसित भारत @2047 में स्वास्थ्य और शिक्षा की अहम भूमिका : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़

नई दिल्ली। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में “नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन (NFPRC)” द्वारा सांसदों एवं देशभर के चुनिंदा विधायकों के लिए आयोजित ‘बिल्डिंग विकसित भारत @2047: एडवांसिंग हेल्थ एंड एजुकेशन रिफॉर्म्स’ विषयक कार्यशाला में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विषय विशेषज्ञों एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों के विचारों को सुना तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर हुए गहन विमर्श में भाग लिया। कार्यशाला में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य…
Read More
जे ई ई (मेन) परीक्षा में डीपीएस के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

जे ई ई (मेन) परीक्षा में डीपीएस के विद्यार्थियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के दस विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एक्जाम-जेईई मेन- 2026 परीक्षा में 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। देव गहलोत (99.88 पसेन्टाईल ), वैभव कच्छारा (99.81 पसेन्टाईल), दक्षिता अग्रवाल (99.13), काव्या चिराग कोठारी (98.60), श्रेष्ठ शर्मा (98.60), धनंजय अग्रवाल  (95.69), अहोना सेन (95.27), शिनी बाबेल (94.68), वंशिका कुमावत (94.50), निर्झर जैन (92.33) ने अपने अथक परिश्रम व लगन से यह सफलता अर्जित की है। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल बताया कि ये सभी छात्र प्रारंभ से ही होनहार और परिश्रमी हैं। इन्होंने अब तक…
Read More
त्रिशला जागृति मंच एवं नर्सेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

त्रिशला जागृति मंच एवं नर्सेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

उदयपुर 5 अप्रेल। ब्लड हेल्प सोसाइटी त्रिशला जागृति मंच एवं नर्सेज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को सूरजपोल स्थित वासुपूज्य धर्मशाला मैं एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड हेल्प सोसाइटी के पंकज जैन ने बताया कि इस विशाल रक्तदान शिविर के उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया थे। इस अवसर पर शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर राहुल जैन महाराणा भूपाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ आर एल सुमन एवं महिला बैंक की अध्यक्ष डॉक्टर किरण जैन थे। उन्होंने बताया कि पिछला…
Read More
सरगम हॉस्पिटल में पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न , बच्चों में दिखा उत्साह

सरगम हॉस्पिटल में पेंटिंग प्रतियोगिता संपन्न , बच्चों में दिखा उत्साह

उदयपुर। सरगम हॉस्पिटल द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत एक अनूठी पहल करते हुए आज पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता का विषय “हेल्थी चाइल्ड हैप्पी नेशन “रखा गया है, जिसका उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम सभी आयु वर्ग के लिए रखा गया था । कार्यक्रम का आयोजन हंसराज क्रिएशंस के सहयोग से किया गया । इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार एवं ऑर्गेनिक फार्मर प्रो. हंसा न्याती द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध कलाकार एवं ऑर्गेनिक परफॉर्मर प्रोफेसर हंसा न्याती द्वारा सभी अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर…
Read More
उपनिरीक्षक-प्लाटुन कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025

उपनिरीक्षक-प्लाटुन कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा 2025

उदयपुर में 105 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा पहले दिन दो पारियों में 54.79 प्रतिशत रही उपस्थिति उदयपुर, 5 अप्रैल। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर आयोजित उपनिरीक्षक - प्लाटुन कमाण्डर प्रतियोगी परीक्षा- 2025 रविवार को उदयपुर जिले के 105 केंद्रों पर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल तथा पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के पहले दिन दो पारियों में कुल 54.79 प्रतिशत उपस्थिति रही। सोमवार को भी दो पारियों में परीक्षा होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एवं परीक्षा समन्वयक दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि परीक्षा की पहली पारी सुबह 11…
Read More
error: Content is protected !!