Rajasthan News

राजस्थान में हाई-टेक होगी बीट पुलिसिंग: BPR&D के साथ ऐतिहासिक MoU पर हुए हस्ताक्षर

राजस्थान में हाई-टेक होगी बीट पुलिसिंग: BPR&D के साथ ऐतिहासिक MoU पर हुए हस्ताक्षर

जयपुर, 05 अक्टूबर। राजस्थान में बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह, जनउन्मुख एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस और ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (BPR&D), गृह मंत्रालय, भारत सरकार के मध्य सोमवार को पुलिस मुख्यालय, जयपुर में महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए गए। यह MoU डीजीपी/आईजीपी कॉन्फ्रेंस 2025 की सिफारिशों के अनुरूप बीट स्तर की पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के लिए तैयार एक वर्षीय एक्शन प्लान के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस के महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा और BPR&D के महानिदेशक…
Read More
‘जिसे आत्मकल्याण की प्यास, वही संसार से निर्लिप्त’: साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

‘जिसे आत्मकल्याण की प्यास, वही संसार से निर्लिप्त’: साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में सोमवार को आयोजित नियमित प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को आत्मचिंतन, स्वदोष दर्शन और आत्मकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने केवलज्ञान प्राप्त करने के बाद सभी जीवों के प्रति प्रेम और कल्याण की भावना रखी। उनका संदेश था कि प्रत्येक जीव अपनी आत्मदशा का स्वयं मालिक बने। हृदय में आत्मकल्याण की सच्ची प्यास जाग जाए तो व्यक्ति संसार में रहते हुए भी संसार से निर्लिप्त होकर आत्मचेतना को प्राप्त कर सकता है। साध्वीश्री ने कहा कि किसी वस्तु का मूल्य उसकी आवश्यकता और प्यास से तय होता…
Read More
अणुव्रत नशामुक्ति दिवस: उदयपुर में युवाओं ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

अणुव्रत नशामुक्ति दिवस: उदयपुर में युवाओं ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

उदयपुर। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पांचवें दिन मानव सेवा समिति परिसर में नशामुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। मुख्य वक्ता श्री अनिल कोठारी ने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। यह केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से सबक लेने की आवश्यकता है, ताकि…
Read More
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बुधवार को उदयपुर में

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बुधवार को उदयपुर में

उदयपुर, 16 जून। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा बुधवार 17 जून को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे।  जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री शर्मा बुधवार सुबह 7.50 बजे विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस उदयपुर आएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10.20 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर महाराणा भूपाल स्टेडियम गांधी ग्राउण्ड पहुंच हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतुःशती समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Read More
बेटियों की शिक्षा से स्वास्थ्य सुरक्षा तक ;रेखा सोमानी फाउंडेशन ने छेड़ी सामाजिक बदलाव की बड़ी मुहिम

बेटियों की शिक्षा से स्वास्थ्य सुरक्षा तक ;रेखा सोमानी फाउंडेशन ने छेड़ी सामाजिक बदलाव की बड़ी मुहिम

    उदयपुर। समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में रेखा सोमानी फाउंडेशन ने दो बड़ी सामाजिक पहलों की घोषणा कर नई मिसाल पेश की है। फाउंडेशन एक ओर जहां देशभर में 5 लाख बच्चियों के सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण का महाअभियान शुरू करने जा रहा है, वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं के साथ अब छात्रों के लिए भी निःशुल्क सीए फाउंडेशन बैच संचालित करेगा। फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी सीए देवेंद्र कुमार सोमानी ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित पहले गर्ल्स सीए फाउंडेशन बैच का परिणाम अत्यंत प्रेरणादायक रहा। बैच में शामिल…
Read More
उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद उल अज़हा

उदयपुर में दाऊदी बोहरा समुदाय ने धूमधाम से मनाई ईद उल अज़हा

उदयपुर । इस्लामी कैलेंडर के आखिरी माह जिल हज की 10 तारीख को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ईद उल अज़हा का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बोहरा समाज की सभी मस्जिदों में ईद उल अज़हा की विशेष नमाज भी सुबह 6 बजे अदा की गई। दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया कि मंगलवार को प्रात: 6 बजे रसूलपुरा, वजीहपुरा, मोइयदपुरा, चमनपुरा, खारोल कॉलोनी, खांजीपीर और खानपुरा में ईद उल अज़हा की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज़ के बाद मस्जिदों में अपने देश और शहर की…
Read More
गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला स्तरीय बैठक 28 मई को

गौ सम्मान आह्वान अभियान की जिला स्तरीय बैठक 28 मई को

भीलवाड़ा, 26 मई। गौ माता संरक्षण, गौ सेवा एवं गौ सम्मान को लेकर संचालित “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के दूसरे चरण की कार्ययोजना तय करने हेतु जिला स्तरीय बैठक का आयोजन 28 मई, गुरुवार को दोपहर 2 बजे अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, भीलवाड़ा में किया जाएगा। परम गौ भक्त सुनील जागेटिया ने बताया कि बैठक परम पूज्य ग्वाल संत स्वामी श्री गोपालानंद सरस्वती के सानिध्य में आयोजित होगी। बैठक में अभियान से जुड़े संत-महात्मा, गौ प्रचारक, गौ भक्त, गौशाला संचालक, मातृशक्ति, विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी एवं जिले की सभी तहसीलों के प्रभारी शामिल होंगे। बैठक…
Read More
दंभ का त्याग और अनन्य शरणागति ही भगवत्प्राप्ति का साधन : रासेश्वरी देवी जी, नौ दिवसीय भागवत कथा का भव्य विश्राम

दंभ का त्याग और अनन्य शरणागति ही भगवत्प्राप्ति का साधन : रासेश्वरी देवी जी, नौ दिवसीय भागवत कथा का भव्य विश्राम

उदयपुर. 25 मई. झीलों की नगरी उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-13 स्थित 'आशीष वाटिका' के पावन प्रांगण में पिछले नौ दिनों से बह रही अध्यात्म की ज्ञान गंगा का आज अत्यंत भव्य और भावपूर्ण समापन हुआ। ब्रज गोपिका सेवा मिशन के तत्वावधान में आयोजित "पंचम वेद श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान रहस्य" महोत्सव के अंतिम दिवस पर पूजनीया रासेश्वरी देवी जी की दिव्य वाणी ने पांडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को भक्ति के सर्वोच्च शिखर का दर्शन कराया। अंतिम सत्र का शुभारंभ शंखध्वनि, वेदमंत्रों के सस्वर पाठ और सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दिव्य मंच से 'भक्ति के वास्तविक स्वरूप' की…
Read More
अब आपकी हर डिजिटल गतिविधि पर विभाग की नजर, एआई और डेटा एनालिटिक्स बनी आयकर-जीएसटी विभाग की ‘तीसरी आंख’

अब आपकी हर डिजिटल गतिविधि पर विभाग की नजर, एआई और डेटा एनालिटिक्स बनी आयकर-जीएसटी विभाग की ‘तीसरी आंख’

उदयपुर। डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) और आधुनिक डेटा एनालिटिक्स ने कर प्रशासन की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल दिया है। अब सोशल मीडिया पोस्ट, बैंकिंग ट्रांजैक्शन, हाई-वैल्यू खरीदारी और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से करदाता और व्यापारियों की हर छोटी-बडी जानकारी सीधे विभाग की निगरानी में है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए उदयपुर टेक्स बार एसोसिएश द्वारा प्लेटिनम जुबली वर्ष के तहत एक विशेष स्टडी सर्कल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें कर विशेषज्ञों ने नए आयकर कानूनों, जीएसटी प्रावधानों और एआई आधारित निगरानी प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन…
Read More
आंखों पर पट्टी बांधकर खेली दो-दो शतरंज की बाजियां, उदयपुर के 6 वर्षीय गौरिक लोढ़ा ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान

आंखों पर पट्टी बांधकर खेली दो-दो शतरंज की बाजियां, उदयपुर के 6 वर्षीय गौरिक लोढ़ा ने बनाया इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान

उदयपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह बात उदयपुर के छह वर्षीय बाल प्रतिभा ळंनतपा स्वकीं ने साबित कर दिखाई है। महज 5 वर्ष 8 माह की उम्र में गौरिक ने आंखों पर पट्टी बांधकर एक साथ दो खिलाड़ियों के खिलाफ ब्लिट्ज चेस मुकाबले खेलते हुए ऐसा अद्भुत प्रदर्शन किया कि उनका नाम इंड़िया बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स में दर्ज हो गया। उनकी इस उपलब्धि ने उदयपुर सहित पूरे राजस्थान को गौरवान्वित कर दिया है। गौरिक की यह उपलब्धि केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि असाधारण मानसिक क्षमता, गजब की स्मरण शक्ति और अद्वितीय एकाग्रता का प्रतीक बन गई है। आंखों…
Read More
error: Content is protected !!