आयड़ जैन तीर्थ में 4 अक्टूबर को देवसूर तपागच्छीय जैन संघ का विराट अधिवेशन
उदयपुर, 1 अक्टूबर। तपागच्छ की उद्गम स्थली उदयपुर के आयड़ जैन तीर्थ में आगामी 4 अक्टूबर रविवार को प्रात: 10 बजे समग्र जैन श्वेतांबर तपागच्छ श्रीसंघ का विराट अधिवेशन आयोजित होगा। आत्म उदयपुरुषा तीर्थ प्रेरक एवं संस्थापक, आनंद मार्गदर्शक डॉ. आचार्य मुक्तिसागर सूरीश्वर महाराज, जयशिखर निधि आचार्य अचल मुक्ति सागर सूरीश्वर महाराज आदि गुरुभगवंतों की निश्रा में होने वाले इस अधिवेशन को लेकर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश, मालवा, मेवाड़, गुजरात, राजस्थान एवं महाराष्ट्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के जैन संघों एवं संगठनों के पदाधिकारी, ट्रस्टी, कार्यकर्ता एवं अधिकृत प्रतिनिधि भाग लेंगे। श्री जैन श्वेतांबर महासभा,…
