अशोका ग्रीन में आज से सजेगा तीन दिवसीय दुर्लभ सिक्कों और पुराने नोटों का अनूठा महोत्सव
उदयपुर। इतिहास, विरासत और संग्रहण की दुनिया से रूबरू होने का सुनहरा अवसर अब उदयपुरवासियों को मिलने जा रहा है। शहर के अशोका ग्रीन में 7,8,9 अगस्त कोे तीन दिवसीय मुद्रा एवं एंटीक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में देशभर के संग्रहकर्ता 500 वर्ष पुराने दुर्लभ भारतीय एवं विदेशी सिक्के, पुराने नोट, स्मारक मुद्राएं, पदक, डाक टिकट और अन्य ऐतिहासिक संग्रहणीय वस्तुएं प्रदर्शित करेंगे। आयोजक संदीप जैन ने बताया कि यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों, युवाओं, शोधकर्ताओं और इतिहास प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। यहां आगंतुक भारत की प्राचीन मुद्रा विरासत को करीब से जान सकेंगे…
