उदयपुर, 5 अगस्त। प्रदेश के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे गुरूवार को सायं 5ः50 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुँचकर तत्काल ही बांसवाडा के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बागडे शुक्रवार को सायं सडक मार्ग द्वारा पुनः बांसवाडा से उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। श्री बागडे अगले दिन शनिवार को प्रातः 10ः30 बजे आरसीए स्थित महाराणा प्रताप सभागार में एग्रीविजन- 2026 की द्वितीय रीजनल काॅन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 3ः30 बजे जिला कलेक्ट्रेेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री बागडे शनिवार सायं वायुयान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
हरियाली अमावस्या मेले का आयोजन 12 अगस्त को
उदयपुर, 5 अगस्त। हरियाली अमावस्या के अवसर पर जिले में मेले का आयोजन 12 अगस्त को फतहसागर सहेलियों की बाडी में किया जाएगा। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सांखला ने बताया कि मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा सुविधाओं, अग्निशमन, स्वच्छता, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा मेला नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा प्रशासनिक समन्वय को मजबूत बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
