राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के कृषि अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन विभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
पौधा लगाना पहला कदम, उसकी देखभाल असली जिम्मेदारी- विभागाध्यक्ष डॉ. मीना उदयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित “हरियालो राजस्थान अभियान” के अंतर्गत एमपीयूएटी के परम आदरणीय कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह का यह महत्वपूर्ण सपना एवं संकल्प है कि विश्वविद्यालय एवं इसके सभी महाविद्यालय परिसरों की एक-एक इंच भूमि का समुचित एवं रचनात्मक सदुपयोग हो तथा कोई भी भूमि खाली एवं अनुपयोगी न रहे। प्रत्येक उपलब्ध स्थान को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करते हुए अधिकाधिक पौधारोपण किया जाए, ताकि विश्वविद्यालय परिसर को हरा-भरा, स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाया जा सके। इसी दूरदर्शी सोच एवं हरित परिसर की संकल्पना को साकार करने की दिशा में आज दिनांक 5 अगस्त,…
