मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। जिले की ऋषभदेव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार नारायणलाल मीणा निवासी बिलखा सीमावत ने दी रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी मोटरसाइकिल ऋषभदेव धर्मशाला के पास खड़ी की थी और मजदूरी करने चला गया था। वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। पुलिस की विशेष टीम ने घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने तकनीकी व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आसूचना और सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदिग्ध लोकेश कुमार  पुत्र भगवानलाल निवासी खुटानेरी फला विकला ऋषभदेव को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक और गहन पूछताछ के बाद आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी लोकेश कुमार के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल को सुरक्षित बरामद कर जब्त कर लिया है। अनुसंधान पूर्ण होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जिला कारागृह डूंगरपुर भेज दिया गया है।

कार के डेश बोर्ड से रुपए चोरी
उदयपुर। शहर में गीतांजली मेन रोड पर खडी कार के डेश बोर्ड में रखे रुपए अज्ञात बदमाश द्वारा चुरा ले जाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार प्रितमसिंह नितर पुत्र जगतसिंह राव निवासी खेडीपा मारवाडा जंक्शन जिला पाली हाल भुवाणा ने दी रिपोर्ट में बताया कि गीतांजली मेन रोड पर उसकी कार की डेश बोर्ड में रखे 5500 रुपए अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

एमबी चिकित्सालय से और एक चिकित्साकर्मी की बाईक चोरी
उदयपुर। संभाग के सबसे बडे महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय परिसर से और एक डॉक्टर की बाईक चोरी हो गई। चिकित्सालय से वाहनों की चोरियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हे। अभी हाल ही एक रेजिडेंट डॉक्टर की बाईक ट्रोमा इमरजेंसी के बाहर से चोरी हो गई। जिसके बारे में पुलिस अब तक कुछ पता नहीं कर पाई है। इस बीच डॉक्टर प्रहलाद नायक पुत्र कांतिलाल नायक निवासी आडीवाली पहाडा हाल नर्सिंग आॅफिसर बाल चिकित्सालय आरएनटी उदयपुर ने दी रिपोर्ट में महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय परिसर से 27 जुलाई को रात करीब 11 बजे उसकी स्पेलंडर मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। इसी तरह शहर के हिरणमगरी सेक्टर—9 स्थित कृष्णा कॉलोनी से अज्ञात बदमाश द्वारा बाईक चुराने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार कुलदीप सालवी पुत्र अम्बालाला सालवी निवासी कृष्णा कॉलोनी ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी बाईक अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। इसी तरह पुलिस बाईक और चोर दोनों को तलाश रही है।

होटल कर्मचारियों से मारपीट
उदयपुर। शहर के फतहपुरा क्षेत्र में एक होटल के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व धमकियां देने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार चंद्रपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय महेश कुमार सिंह निवासी बिजापल नागौर हाल वैशाली नगर पेसिफिक कॉलेज रोड हाल निवासी ट्री आॅफ हेवन होटल श्रीनाथ कॉलोनी फतहपुरा ने योगेश कुमावत पुत्र लालूराम कुमावत, सौम्य कुमावत पुत्र योगेश कुमावत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उससे व उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट करने, लडाई झगडा करने, धमकियां देने तथा गाली गलोज करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

देवाली में युवती से दुष्कर्म
उदयपुर। शहर के देवाली क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार पीडिता ने निर्मल नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपी द्वारा फतहपुरा स्थित देवाली क्षेत्र में गत 26 जून को उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

दुकान हजारों का सामान और सूने मकान से जेवरात—नगदी चोरी
उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में दुकान की खिडकी तोडकर हजारों रुपए कीमत का सामान और गोवर्धन विलास क्षेत्र में एक सूने मकान से चांदी के जेवरात व नगदी चोरी होने के दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार चुन्नीलाल पुत्र कालू कलाल निवासी सरु कलाल बस्ती टीडी ने दी रिपोर्ट में बताया कि चार अगस्त की रात में अज्ञात बदमाश उसकी दुकान के दरवाजे की खिडकी तोडकर अंदर से करीब 80 हजार रुपए कीमत का सामान चुरा ले गया। इसी तरह माधुरी रावल पत्नी पुनीत जोशी निवासी रियान स्कूल के पीछे गोवर्धनविलास ने दी रिपोर्ट में बताया कि तीन अगस्त को मध्यरात्रि में अज्ञात बदमाश उसके सूने मकान में दरवाजे तोडकर सेंधमारी कर अलमारी में पडी चांदी व नगद राशि चुरा ले गए। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी है।

भामटी में सडक हादसे में अज्ञात युवक की मौत
उदयपुर। जिले के फलासिया क्षेत्र के भोमटी में सडक हादसे में अज्ञात वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राहुल पुत्र केशुलाल गमार निवासी आमलिया फलासिया ने दी रिपोर्ट में बताया कि भामटी में सडक हादसे में वाहन चालक अज्ञात युवक की मृत्यु हो गई।

गोदाम से सामान और सूने क्वार्टरों से पंखे—इलेक्ट्रिक सामान चोरी
उदयपुर। शहर से सटे बडगांव स्थित एक गोदाम से अज्ञात बदमाश सामान और पीएचसी लकडवास काम्प्लेक्स के क्वार्टरों से पंखे व इलेक्ट्रिक सामान अज्ञात बदमाशों द्वारा चुरा ले जाने के दो अलग अलग मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार दुष्यंत शर्मा पुत्र धर्मेन्द्र शर्मा निवासी श्रीनाथ कॉलोनी बडगांव ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसके गोदाम से तीन अगस्त को अज्ञात चोर सामान चुरा ले गए। इसी तरह डॉ राघव अग्रवाल पुत्र मनोज कुमार अग्रवाल निवासी अग्रसेन नगर उदियापोल मय ज्योति कलासुआ पत्नी अनिल काटेड मीणा निवासी फला खानमीन खेरवाडा व सुमन सोलंकी पत्नी उदयसिंह सोलंकी निवासी चंद्र कॉलोनी ढिकली रोड प्रतापनगर ने दी रिपोर्ट में बताया कि 30 जुलाई को पीएचसी लकडवास काम्प्लेक्स में अज्ञात बदमाशों द्वारा उसके व पडोसियों के सूने पडे क्वार्टरों से पंखे व इलेक्ट्रिक सामान चुरा ले गए। वहीं चंद्रशेखर रेगर पुत्र भागीरथ रेगर निवासी रुपनगर कच्ची बस्ती ने दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी मोअरसाइकिल मंगलम काम्प्लेक्स अनुश्री वाटिका पर दुकान पर खडी थी जो राजू चुरा ले गया।पुलिस मामलेें में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!