एम.पी.यू.ए.टी. की एनसीसी कैडेट्स ने मनाली में राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक शिविर में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
110 किलोमीटर ट्रेकिंग कर एम.पी.यू.ए.टी. की एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय माउंटेन एडवेंचर कैंप में बढ़ाया विश्वविद्यालय का गौरव उदयपुर, 06 अगस्त। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एम.पी.यू.ए.टी.), उदयपुर की 6 राज एयर स्क्वाड्रन एनसीसी, एम.पी.यू.ए.टी. यूनिट के अंतर्गत राजस्थान कृषि महाविद्यालय की कैडेट खुशी नागदा (बी.एससी. कृषि तृतीय वर्ष) एवं वैशाली मीणा (बी.एससी. कृषि चतुर्थ वर्ष) ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली (हिमाचल प्रदेश) द्वारा 27 जुलाई 2026 से 08 अगस्त 2026 तक आयोजित माउंटेन एडवेंचर कैंप में सफलतापूर्वक भाग लेकर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। शिविर के दौरान दोनों कैडेट्स ने रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, रिवर क्रॉसिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग, माउंटेन रेस्क्यू, सामाजिक जागरूकता तथा नेतृत्व विकास सहित विभिन्न साहसिक एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण…
