बीसीआई अल्फा, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई युवा की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग 11 को रेडिसन ग्रीन में

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

सुबह 7 बजे से शुरू होगा नेटवर्किंग, बिजनेस ग्रोथ और रेफरल एक्सचेंज का विशेष सत्र

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के तीन प्रमुख चैप्टर बीसीआई अल्फा, बीसीआई पिनेकल और बीसीआई युवा की संयुक्त ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग का आयोजन 11 अगस्त को सुबह 7:00 बजे रेडिसन ग्रीन, उदयपुर में किया जाएगा। बैठक में तीनों चैप्टर्स के मेम्बर एक मंच पर नेटवर्किंग, बिजनेस रेफरल, नए अवसरों और व्यावसायिक सहयोग को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत व्यावसायिक संबंध स्थापित कर एक-दूसरे के व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जॉइंट बैठक मेम्बर्स को विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों से जुड़ने, नए अवसर तलाशने और प्रभावी बिजनेस नेटवर्क तैयार करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं।

बीसीआई पिनेकल के प्रेसीडेंट सीए अंशुल मोगरा ने बताया कि बैठक में सदस्यों के लिए प्रभावी नेटवर्किंग, बिजनेस रेफरल एक्सचेंज, नॉलेज शेयरिंग और नए सदस्यों के साथ परिचय सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।

बीसीआई पिनेकल की सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि प्रत्येक सदस्य को नेटवर्किंग और बिजनेस प्रमोशन का बेहतर अवसर मिल सके।

बीसीआई अल्फा के प्रेसीडेंट पुष्कर पुरोहित ने बताया कि संयुक्त बैठक विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों को एक-दूसरे के साथ व्यवसायिक संबंध मजबूत करने और नए सहयोग के अवसर तलाशने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बीसीआई के माध्यम से सदस्यों को लगातार नए बिजनेस रेफरल और विकास के अवसर मिल रहे हैं।

बीसीआई युवा की प्रेसीडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि युवा उद्यमियों के लिए यह बैठक सीखने, अनुभवी व्यवसायियों से जुड़ने और अपने व्यवसाय को नई दिशा देने का उत्कृष्ट अवसर होगी। उन्होंने सभी युवा उद्यमियों एवं सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने का आह्वान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!