Udaipur News

ऋषभदेव में व्यापारी व उसके बेटे पर बदमाशों ने किया हमला

ऋषभदेव में व्यापारी व उसके बेटे पर बदमाशों ने किया हमला

उदयपुर। जिले के ऋषभदेव कस्बे में बाइक पार्किंग को लेकर कहासुनी होने के बाद बदमाशों ने व्यापारी व उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया। गंभीर घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद अहमदाबाद ले जाया गया है। हमलावरों ने हथौडों से हमला किया। पुलिस के अनुसार हमले में व्यापारी कन्हैयालाल पंचाल व उसके बेटे विजय पंचाल घायल हुए। घायल विजय ने बताया कि उसके पिता कन्हैयालाल अपनी स्कूटी पर बाजार गए थे जहां रास्ते में कुछ युवकों ने अपनी बाइक बीच सडक पर खडी कर रखी थी। कन्हैयालाल ने बाइक साइड में करने को कहा तो युवक भडक गए और…
Read More
वन विभाग 10.26 लाख के पॉलिथिन बैग्स में तैयार करेगा पौध

वन विभाग 10.26 लाख के पॉलिथिन बैग्स में तैयार करेगा पौध

उदयपुर,(राजेश वर्मा)। वन विभाग द्वारा हर साल मानसून में हरियाली बढाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर पौधे तैयार किए जाते हैं और लगाए भी जाते है। लाखों खर्च करने के बाद भी कहीं न तो लगाए हुए पोधे बडे होते दिखते हैं न ही हरियाली बढ पाती है। सालों से उदयपुर जिले की अरावली सूखी बंजर ही पडी दिख रही है। इसके बावजूद वन विभाग अपने रेंज में हरियाली बढाने के प्रयास में जुटा है। इस बार भी आगामी मानसून के दौरान वन रेंज को हरा भरा करने के लिए पौधों की तैयारियों के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर…
Read More
मध्यस्था के माध्यम से बताई निस्तारण होने तक की पूरी प्रक्रिया

मध्यस्था के माध्यम से बताई निस्तारण होने तक की पूरी प्रक्रिया

उदयपुर। सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता और सुलह परियोजना समिति के तत्वावधान मे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर सदस्य सचिव के तत्वावधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता मे मध्यस्थगण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एडीजे कुलदीप  शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश गुप्ता, न्यायाधीश वाणिज्यिक न्यायिक एवं जज इंचार्ज मिडियेशन महेंद्र कुमार दवे, न्यायाधीश पाक्सो न्यायालय क्रम संख्या 2 भीलवाड़ा अर्चना मिश्रा, प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं अधिवक्ता जोधपुर प्रमिला आचार्य मचासीन रहे। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञान प्रकाश गुप्ता उदयपुर एवं मंचासीन…
Read More
उदयपुर में नीट यूजी परीक्षा में रही 95.96 प्रतिशत उपस्थिति

उदयपुर में नीट यूजी परीक्षा में रही 95.96 प्रतिशत उपस्थिति

उदयपुर। एनटीए द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) शहर में रविवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित हुई। परीक्षा शहर में कुल 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए कुल 8 हजार 738 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 8 हजार 385 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 353 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार जिले में कुल उपस्थिति प्रतिशत 95.96 प्रतिशत दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और…
Read More
विभिन्न हादसों में चार की मौत

विभिन्न हादसों में चार की मौत

ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत उदयपुर। शहर के बेडवास क्षेत्र में ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देवीलाल पुत्र चम्पालाल मेघवाल निवासी हमेरपुर मेघवालों का मोहल्ला खेरोदा ने प्रतापनगर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई सुरेश कुमार की ट्रेन की टक्कर से मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। जहरीली वस्तु खाने से युवक की मौत उदयपुर। शहर के सुखेर क्षेत्र में जहरीली वस्तु खाने से बीमार हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार…
Read More
वर्ल्ड लाफ्टर डे पर ठहाकों से गूंजी सहेलियों की बाड़ी, श्रीगुरु डॉ कुमावत ने खूब हंसाया

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर ठहाकों से गूंजी सहेलियों की बाड़ी, श्रीगुरु डॉ कुमावत ने खूब हंसाया

उदयपुर। विश्व हास्य योग दिवस (वर्ल्ड लाफ्टर डे) के अवसर पर रविवार सुबह सहेलियों की बाड़ी ठहाकों, संगीत और उल्लास से सराबोर हो उठी जब विश्व रिकॉर्डधारी हास्य योग विशेषज्ञ श्री गुरु डॉ. प्रदीप कुमावत ने अपने अनूठे अंदाज में उदयपुरवासियों को हंसाया, झुमाया और नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सहेलियों की बाड़ी खचाखच भरी रही और करीब सवा घंटे तक हजारों लोगों ने हास्य योग, मेवाड़ी गीतों और संगीतमय प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत लाफिंग बुद्धा चालीसा के साथ हुई, जिसमें उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से नृत्य कर उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया।…
Read More
वर्षीतप पूर्ण होने पर गौसेवा का अनूठा उदाहरणःबड़ोदरा-सूरत की आराधिका सोनिका जी खिवेसरा ने लिया सातवें छप्पन भोग का लाभ

वर्षीतप पूर्ण होने पर गौसेवा का अनूठा उदाहरणःबड़ोदरा-सूरत की आराधिका सोनिका जी खिवेसरा ने लिया सातवें छप्पन भोग का लाभ

उदयपुर, 3 मई। वर्षीतप जैसी कठिन तपस्या पूर्ण होने की खुशी को गौसेवा से जोड़ते हुए बड़ोदरा-सूरत (गुजरात) की आराधिका सोनिका,सुजय खिवेसरा ने गौमाता के सातवें छप्पन भोग का लाभ लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। गुरु कमल चंद्र रोशन गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित 108 गौशालाओं में चल रही छप्पन भोग श्रृंखला के तहत छठवां और सातवां भोग श्रद्धा, समर्पण और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। संस्थापक संजय जैन के अनुसार, छठवां छप्पन भोग सेमल (हल्दीघाटी) स्थित प्रेमराज विजया गौशाला में प्रातः 11 बजे आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान गौरव डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने की, जबकि मुख्य अतिथि…
Read More
नवकार महामंत्र के जाप की गूंज के बीच हुआ आत्मोदय नवकार भवन का भूमिवंदन

नवकार महामंत्र के जाप की गूंज के बीच हुआ आत्मोदय नवकार भवन का भूमिवंदन

शिलान्यास के साथ किया भामाशाहों बहुमान उदयपुर, 3 मई। श्री हुक्मगच्छीय साधुमार्गी स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में नवनिर्माणाधीन आत्मोदय नवकार भवन का भूमि वंदन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन रविवार को केशवनगर स्थित वर्धमान विहार में ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। संस्थान मंत्री पुष्पेन्द्र बड़ाला ने बताया कि रविवार को केशवनगर स्थित वर्धमान विहार में समारोह का आगाज प्रातः 9 से साढ़े नौ बजे तक महासती श्री वसुमति जी म.सा. एवं महासती श्री पुष्पावती जी म.सा. की निश्रा में सामूहिक नवकार महामंत्र के जाप के साथ हुआ। इस अवसर पर महासती जी म.सा. ने अपना संक्षिप्त उद्बोधन प्रदान…
Read More
शायराना उदयपुर का संभाग स्तरीय साहित्य समारोह में उम्दा कवियों ने बिखेरे देशभक्ति के कविता गीत ,भाव विभोर हुआ पांडाल

शायराना उदयपुर का संभाग स्तरीय साहित्य समारोह में उम्दा कवियों ने बिखेरे देशभक्ति के कविता गीत ,भाव विभोर हुआ पांडाल

भरत कुमार मीणा हुए अपनी लेखन शैली से सम्मानित मां बेटे का रिश्ता सर चढ़ कर बोला कवियों के मुख से  उदयपुर: संगीत,साहित्य की पिछले 15 वर्षों से निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का संभाग स्तरीय साहित्य समारोह ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में ख्यात कवियों के सानिध्य में आयोजित किया मुख्य अतिथि वन विभाग के पूर्व वन संरक्षक आर के जैन , विशिष्ट अतिथि आभा सिरसीकर , सी पी जैन ,  अध्यक्षता गीतांकर मेवाड़ी ने की इस अवसर पर प्रतिभागी कवियों के साथ साथ अतिथियों ने भी साहित्य रचना प्रस्तुति करण ने सभी को भाव विभोर कर दिया मुख्य अतिथि आर के…
Read More
भक्ति और सुरों की अनोखी संगम: सुरों की मंडली का भव्य सुंदरकांड सम्पन्न

भक्ति और सुरों की अनोखी संगम: सुरों की मंडली का भव्य सुंदरकांड सम्पन्न

अशोका पैलेस में गूंजे राम भक्ति के सुर, संगीतमय सुंदरकांड ने बांधा समां  सुरों की मंडली संस्था में भव्य संगीतमय सुंदरकांड का सफल आयोजन  उदयपुर: उदयपुर स्थित अशोका पैलेस में सुरों की मंडली संस्था द्वारा आयोजित भव्य संगीतमय सुंदरकांड अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में लगभग सवा सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोका पैलेस में इस प्रकार का विशाल एवं संगीतमय सुंदरकांड पहली बार आयोजित हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालु श्रीराम, माता सीता एवं भगवान हनुमान…
Read More
error: Content is protected !!