राजस्थान में बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 का भव्य आयोजन, 350 स्टार्टअप्स ने कराया रजिस्ट्रेशन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर में जुटे स्टार्टअप्स और निवेशक, बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट से मजबूत होगा निवेश इकोसिस्टम
आईआईएम उदयपुर में बीसीआई का भव्य आयोजन

उदयपुर। राजस्थान के स्टार्टअप और निवेशक इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 का आयोजन आईआईएम उदयपुर में किया गया। इस आयोजन के लिए देशभर से कुल 350 स्टार्टअप्स ने रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि करीब 200 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया।

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि राजस्थान के अलावा गुजरात, दिल्ली, नोएडा, जयपुर और अन्य शहरों से आए स्टार्टअप्स ने कार्यक्रम में भाग लिया। चयनित स्टार्टअप्स ने निवेशकों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने अपने बिजनेस मॉडल, आइडिया और भविष्य की योजनाएं प्रस्तुत कीं तथा संभावित फंडिंग के लिए अपनी आवश्यकताएं साझा कीं।

बीसीआई युवा की प्रेसिडेंट मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े निवेशकों, कॉरपोरेट लीडर्स, सीए, फाइनेंस एक्सपर्ट्स, इंडस्ट्री प्रतिनिधियों और स्टार्टअप मेंटर्स की मौजूदगी रही। दुबई से मेघना दीक्षित (मेवन कंसल्टेंसी) सहित सीए वैशाली खेतान (खेतान ग्रुप सीएफओ), श्री अनिल कुमार तुलसिदास (डायरेक्टर – स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट), मयंक अग्रवाल (आईएएन, सीईओ), रोशन जैन (जीएमसीएच सीएफओ), विंग कमांडर डॉ. प्रवीण थापर, मनीष पालीवाल (बायो कोर फाउंडर), मुकेश कुमार, बृजेश हिरात, नारायण गुर्जर, हेमेन्द्र तेलसरा (आईआईएम उदयपुर) सहित कई प्रमुख अतिथियों एवं विशेषज्ञों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आनंद गुप्ता, डायरेक्टर, अरावली ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बिहार ब्रांड, लूपा बर्ग, फिनोनेस्ट, एम वेलनेस बाजार, ग्रो पार्ट, इंडेवोशन, ऑवरली होटल डील, एग्जाम ए सहित कई स्टार्टअप्स ने अपने बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किए। स्टार्टअप्स की प्रस्तुतियों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आगे ड्यू डिलिजेंस के बाद संभावित फंडिंग के अवसरों पर चर्चा की गई।

बीसीआई के राष्ट्रीय विस्तार पर चर्चा

बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बीसीआई के नेटवर्क को पूरे भारत में विस्तार देने की योजना और अब तक विभिन्न शहरों में बने नेटवर्क के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने अधिक से अधिक निवेशकों, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ने की दिशा में आगे की रणनीति बताई।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नए शहरों और नए नेटवर्क के माध्यम से स्टार्टअप्स को निवेशकों तक पहुंचने के और अवसर उपलब्ध कराने पर काम किया जाएगा।

उदयपुर में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाने का विजन

बीसीआई युवा प्रेसिडेंट एवं आरम्भ डायरेक्टर मीनाक्षी पालीवाल ने आरम्भ के विजन को सामने रखते हुए उदयपुर में एक मजबूत और सक्रिय स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने की योजना साझा की। उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न क्षेत्रों और शहरों से निवेशकों एवं स्टार्टअप्स को जोड़ने की दिशा में काम किया गया है और भविष्य में इस नेटवर्क को और व्यापक बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरम्भ का उद्देश्य केवल एक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि स्टार्टअप्स को शुरुआती चरण से लेकर निवेश और आगे के विकास तक सही नेटवर्क, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम करना है।

राजस्थान के बाद अन्य राज्यों में विस्तार की तैयारी

बीसीआई युवा वाइस प्रेसिडेंट एवं आरम्भ डायरेक्टर रोहित पालीवाल ने स्टार्टअप्स के वर्तमान नेटवर्क, विभिन्न शहरों से आने वाले उद्यमियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में राजस्थान के साथ अन्य राज्यों में भी आरम्भ के नेटवर्क और गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा।

उदयपुर बनेगा स्टार्टअप और निवेश का मजबूत केंद्र

मीनाक्षी पालीवाल ने बताया कि बीसीआई युवा इन्वेस्टर कनेक्ट 2026 के माध्यम से उदयपुर में स्टार्टअप्स और निवेशकों के बीच संवाद को एक व्यापक मंच मिला। आने वाले समय में उदयपुर और राजस्थान के स्टार्टअप्स को देशभर के निवेशकों से जोड़ने तथा उन्हें फंडिंग, मेंटरशिप और बिजनेस ग्रोथ के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!