हॉस्पिटैलिटी आर्किटेक्चर श्रेणी में उदयपुर के गौरव सिंघवी को 450 साल पुराने किले के स्थानीय सामग्री से रिस्टोरेशन
(पुनर्जीवन प्रोजेक्ट) पर ‘डिजाइन अनफिल्टर्ड’ अवॉर्ड” 2026 उदयपुर, 3 मई। शहर के प्रतिष्ठित होटल रैडिसन ब्लू में आयोजित “डिजाइन अनफिल्टर्ड कॉन्क्लेव दृ उदयपुर एडिशन” में जाने-माने वैज्ञानिक वास्तु सलाहकार, इंटीरियर आर्किटेक्ट डिजाइनर, धरोहर संरक्षक गौरव सिंघवी ( दी डिजाइन टू डिजायर) को हॉस्पिटैलिटी आर्किटेक्चर श्रेणी में डियू अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरव सिंघवी को यह सम्मान उनके विशेष प्रोजेक्ट “रिअवाकिंग ए फॉरगॉटन सिटाडेल इनटू ए लिविंग हेरिटेज” के लिए दिया गया, जिसमें लगभग 450 वर्ष पुराने किले के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य किया गया है। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने स्थानीय सामग्री, पारंपरिक रंगों, और क्षेत्रीय पौधों व वृक्षों…
