Udaipur News

विश्वेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव 7 को

विश्वेश्वर महादेव मंदिर का पाटोत्सव 7 को

6 को होगी भजन संध्या उदयपुर, 4 मई। औदीच्य समाज के आराध्य भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव जी एवं श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर बेडवास का पाटोत्सव भव्य समारोह के रूप में 6-7 मई को मनाया जाएगा। केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि समस्त औदिच्य ब्राह्मण समाज व विश्वेश्वर महादेव जी मंदिर केन्द्रीय कार्यकारिणी बेडवास के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय वृहद आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 6 मई की रात्रि 8.15 बजे से रात्रि जागरण व भजन संध्या का…
Read More
हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ आनणा बावजी मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव

हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ आनणा बावजी मंदिर का प्रतिष्ठा महोत्सव

ख्यातनाम भजन गायकों ने समा बांधा, आज शंभू धनगर होंगे मुख्य आकर्षण उदयपुर, 4 मई। उदयपुर जिले के बड़गांव पंचायत उपखंड क्षेत्र के मारूवास गांव में श्री आनणा जी बावजी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ विधिवत रूप से हुआ। धार्मिक आस्था और उत्साह से भरे इस आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ख्यातनाम भजन गायकों ने स्वर लहरियां बिखेरी और कार्यक्रम में समा बांधा। मंच संचालक विनायक जोशी ने बताया कि 5…
Read More
उदयपुर के कयाकिंग सितारे कनिष्का कुमावत व आयुष चौधरी करेंगे कैनो मैराथन विश्व कप 2026 (चीन) में भारत का प्रतिनिधित्व

उदयपुर के कयाकिंग सितारे कनिष्का कुमावत व आयुष चौधरी करेंगे कैनो मैराथन विश्व कप 2026 (चीन) में भारत का प्रतिनिधित्व

- उदयपुर में जल क्रीड़ा अकादमी का अभाव आज भी एक बड़ी चुनौती उदयपुर, 4 मई। राजस्थान कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के सचिव दिलीप सिंह चौधरी ने बताया कि उदयपुर के लिए गर्व का क्षण है, शहर के उभरते कयाकिंग खिलाड़ी कनिष्का कुमावत (पुत्री‑ श्री प्रमोद कुमावत) एवं आयुष चैधरी (पुत्र‑श्री ललित चैधरी) का चयन भारतीय कैनो मैराथन टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी  21 से 24 मई 2026 तक चीन के बौझोंग शहर में अंतरराष्ट्रीय कैनो फेडरेशन आईसीएफ व चीन कायाकिंग एवं कैनोईंग संघ के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले कैनो मैराथन विश्व कप 2026 में भारत का…
Read More
शक्ति सिंह कारोही राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत

शक्ति सिंह कारोही राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत

उदयपुर, 04 मई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर ने शक्ति सिंह राणावत कारोही को महासभा का पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया। तंवर ने कहा कि राणावत तन, मन, धन से क्षत्रिय समाज को संगठित करने और संस्था के संविधान के अनुसार कार्यो को पुरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाह करते हुए संस्था को और सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Read More
संत परम्परा ने भारतीय समाज को दिया पर्यावरण संरक्षण का सांस्कृतिक दर्शन – प्रो. सारंगदेवोत

संत परम्परा ने भारतीय समाज को दिया पर्यावरण संरक्षण का सांस्कृतिक दर्शन – प्रो. सारंगदेवोत

प्रो. के. एस. गुप्ता स्मृति व्याख्यान में संत परम्परा, प्रकृति और मानवीय मूल्यों पर हुआ गंभीर विमर्श उदयपुर, 04 मई। राजस्थान विद्यापीठ के संघटक माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के इतिहास एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रख्यात इतिहासविद् प्रो. के. एस. गुप्ता की स्मृति में संत परम्परा एवं पर्यावरण विषय पर तृतीय विस्तार व्याख्यान का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया। व्याख्यान में भारतीय संत परम्परा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, मानवीय संवेदना और सांस्कृतिक मूल्यों के संबंधों पर गंभीर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत थे, जबकि मुख्य वक्ता मोहनलाल सुखाड़िया…
Read More
भक्ति और सुरों की अनोखी संगम: सुरों की मंडली का भव्य सुंदरकांड सम्पन्न, अशोका पैलेस में गूंजे राम भक्ति के सुर, संगीतमय सुंदरकांड ने बांधा समां

भक्ति और सुरों की अनोखी संगम: सुरों की मंडली का भव्य सुंदरकांड सम्पन्न, अशोका पैलेस में गूंजे राम भक्ति के सुर, संगीतमय सुंदरकांड ने बांधा समां

सुरों की मंडली संस्था में भव्य संगीतमय सुंदरकांड का सफल आयोजन उदयपुर: उदयपुर स्थित अशोका पैलेस में सुरों की मंडली संस्था द्वारा आयोजित भव्य संगीतमय सुंदरकांड अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस दिव्य आयोजन में लगभग सवा सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि अशोका पैलेस में इस प्रकार का विशाल एवं संगीतमय सुंदरकांड पहली बार आयोजित हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालु श्रीराम, माता सीता एवं भगवान हनुमान की भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। संस्था के सचिव अरुण चौबीसा…
Read More
सुरों की मंडली महिला विंग ने रचा इतिहास, संगीतमय अवॉर्ड समारोह में मनाया जश्न

सुरों की मंडली महिला विंग ने रचा इतिहास, संगीतमय अवॉर्ड समारोह में मनाया जश्न

इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर सुरों की मुहर, महिला विंग का भव्य संगीतमय सम्मान समारोह उदयपुर। सुरों की मंडली संस्था की महिला विंग द्वारा इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने की ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में मधु श्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस में भव्य संगीतमय अवॉर्ड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार संगीतमय प्रस्तुतियां दीं और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि यह उपलब्धि महिला विंग की मेहनत, समर्पण और एकजुटता का परिणाम है, जिसे इस विशेष समारोह में सम्मानित…
Read More
कैट उड़ान एग्जीबिशन 2.0 के पोस्टर का भव्य विमोचन

कैट उड़ान एग्जीबिशन 2.0 के पोस्टर का भव्य विमोचन

स्थानीय महिला उद्यमियों, व्यापारियों स्टार्टअप करने वाली महिलाओं को मिलेगा सशक्त मंच - आगामी 10, 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित होगा कैट उड़ान एग्जीबिशन 2.0 - वोकल फॉर लोकल- भारतीय सामान हमारा स्वाभिमान को मिलेगा बढ़ावा उदयपुर,4 मई। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) विमेन विंग उदयपुर की ओर से आगामी 10, 11 एवं 12 जुलाई को आयोजित होने वाली " कैट उड़ान एग्जीबिशन 2.0" के पोस्टर का भव्य विमोचन समारोह ऑर्बिट रिसोर्ट में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर की गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक…
Read More
23,575 संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए जारी करें एसओपी

23,575 संविदा शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए जारी करें एसओपी

उदयपुर। राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट्स रूल्स-2022 के तहत शिक्षा विभाग में कार्यरत पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक के नियमितीकरण को लेकर राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ, उदयपुर ने सरकार से एसओपी प्रक्रिया जारी करने की पुरजोर मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह बुटड़ेचा ने बताया कि शिक्षा विभाग में कार्यरत पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक क्रमशः विद्यार्थी मित्र के रूप में 2008 से 2014 तक तथा ग्राम पंचायत सहायक के रूप में 2017 से 2022 तक का कार्य अनुभव रखते हैं। संविदा सेवा नियम-2022 के तहत नियोजित कार्मिकों के पदों को नियमित पदों में परिवर्तित…
Read More
कामर्शियल गैस कीमतों में वृद्धि की निंदा

कामर्शियल गैस कीमतों में वृद्धि की निंदा

उदयपुर। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने राज्य सरकार द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेण्डर की कीमतों में बढ़ोतरी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक गैस सिलेण्डर में करीब 1000 रूपए की वृद्धि से महंगाई बढेगी और पांच किलो के गैस सिलेण्डर में 242 रूपए की वृद्धि से सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी और प्रवासी मजदूरों पर पड़ेगी, यह सिलेण्डर पहचान-पत्र के आधार पर प्रवासी श्रमिकों को दिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि बढ़ी कीमतों को अविलम्ब वापस लिया जाए।
Read More
error: Content is protected !!