शायराना उदयपुर का संभाग स्तरीय साहित्य समारोह में उम्दा कवियों ने बिखेरे देशभक्ति के कविता गीत ,भाव विभोर हुआ पांडाल

भरत कुमार मीणा हुए अपनी लेखन शैली से सम्मानित
मां बेटे का रिश्ता सर चढ़ कर बोला कवियों के मुख से 
उदयपुर: संगीत,साहित्य की पिछले 15 वर्षों से निःशुल्क सेवा करने वाले शायराना उदयपुर परिवार का संभाग स्तरीय साहित्य समारोह ऐश्वर्या कॉलेज प्रांगण में ख्यात कवियों के सानिध्य में आयोजित किया
मुख्य अतिथि वन विभाग के पूर्व वन संरक्षक आर के जैन , विशिष्ट अतिथि आभा सिरसीकर , सी पी जैन ,  अध्यक्षता गीतांकर मेवाड़ी ने की इस अवसर पर प्रतिभागी कवियों के साथ साथ अतिथियों ने भी साहित्य रचना प्रस्तुति करण ने सभी को भाव विभोर कर दिया मुख्य अतिथि आर के जैन पूर्व वन संरक्षक ने भी साहित्य रचना सुना कर आगंतुक कवियों को नव साहित्य सृजन से समाज परिवर्तन का आव्हान किया।
डूंगरपुर ,राजसमन्द भीलवाड़ा चित्तौड़ कोटा उदयपुर कांकरोली प्रतापगढ़ खेरवाड़ा जिलों से आए साहित्य प्रेमियों ने समारोह को उल्लास उमंग से भर दिया ।कार्यक्रम प्रभारी आभा सिरसीकर के अनुसार कुल 40 से अधिक कवियों ने शिरकत की ।जिसमें कविता ,गजल गीत, शायरी का प्रकटीकरण देखा गया कार्यक्रम का संचालन करते हुए आभा ने श्रृंगार रस वीर रस भरे छंद दोहे शेरों शायरी मुक्तकों को सुनाकर कार्यक्रम को रंगारंग कर दिया ।इस अवसर पर देश भक्ति से शरोबार कविताओं का प्रस्तुतीकरण चित्तौड़ गढ़ के शायर गुलज़ार चित्तौड़ गढ़ी तथा डूंगरपुर के रियाज़ खान किया गया इससे पूरा सभागार को गाने पर मजबूर हो गया । अध्यक्षता कर रहे कुमार गीतांकर मेवाड़ी ने दोस्ती ए रिश्ता पर रचना पेश कर समारोह को ऊंचाइयां प्रदान की ।
विशिष्ट अतिथि प्रख्यात कवि सी पी जैन चंद्रेश ने मां पर कविता सुनाई और मां के रिश्तों पर सूक्ष्म दृष्टि को साझा किया तथा   नव कवियों को प्रेरणा दी ।कार्य क्रम समन्वयक ललित गोयल ने साहित्य समारोह में बताया कि शायराना उदयपुर परिवार आगामी दिनों में लिट्रेचर फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है जिससे युवाओं को साहित्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी मनीष चौबीसा ने मां पर कविता प्रस्तुत की भीलवाडा के मुकेश परवाना, डूंगरपुर के निलेश यादव, डॉ हुकुम जोशी, शिक्षाविद् ज्योत्सना झाला , पीएचईडी विभाग के सुप्रीडेंट इंजीनियर आर पी जीनगर , शमिल शेख , महावीर जावलियां, शाहिद हुसैन शैदा, शकील अलाऊद्दीन जयपुरी,निशित चापलोत , अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ललित गोयल मंजूर हुसैन , अतिरिक्त विकास अधिकारी लोकेश वैष्णव, सोहन लाल लोहार निपुण , सहायक बैंक मैनेजर विनोद कुमार राठौड़, खेरवाड़ा के शिक्षाविद् भरत कुमार मीणा ने स्वरचित कविता सुनाई गई इनके साहित्य लेखन योगदान पर उन्हें सम्मानित किया गया , भरत कुमार मीणा ने प्रभाशाली कविता प्रस्तुत कर वाहवाही लुटी।
कार्य क्रम समन्वयक ललित गोयल ने आभार व्यक्त किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!