सृजन द स्पार्क टैलेंट हंट-2026’ में नन्हे सितारों ने बिखेरा प्रतिभा का जादू, गीत-संगीत और नृत्य से मोहा दिल
90 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को विशेष सम्मान और प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर उदयपुर। प्रतिभा को पहचान और मंच देने के उद्देश्य से सृजन द स्पार्क-आसनसोल चैप्टर द्वारा आयोजित टैलेंट हंट-2026 (सोलो सॉन्ग एवं सोलो डांस प्रतियोगिता) का आयोजन उत्साह, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति का शानदार उत्सव बन गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के 90 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सृजन द स्पार्क एपेक्स के चेयरमैन राजेश खमेसरा ने बताया कि इस आयोजन में संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच…
