विकसित भारत जी-रामजी एक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ, अब 125 दिन रोजगार की गारंटी
गिर्वा की पीपलवास ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम “वीबी जी राम जी एक्ट देश को विकसित बनाने की दिशा में योजनाबद्ध प्रयास” - राज्यसभा सांसद गरासिया उदयपुर, 2 जुलाई। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आधारभूत विकास और आत्मनिर्भरता को नई गति देने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी जी-रामजी) एक्ट का जिला स्तरीय शुभारंभ समारोह गुरुवार को गिर्वा पंचायत समिति की पीपलवास ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ। नवीन एक्ट के तहत अब पात्र ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी। प्रत्येक 15…
