डाकन कोटडा के समीप कंटेनर में घुसी कार, युवक की मौत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के समीप बांसवाडा रोड पर डाकन कोटडा क्षेत्र में सोमवार रात को आगे चल रहे कंटेनर के पीछे तेज रफ्तार में कार घुसने से हादसे में कार में सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उदयपुर—बांसवाडा रोड पर एक कंटेनर जा रहा था। उसके पीछे तेज रफ्तार में चल रही कार कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक कुम्हारवाडा निवासी लोकेश धाबाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार कंटेनर के पीछे चालक सीट तक अंदर घुस गई जिससे चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को खींचकर कंटेनर के नीचे से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर एमबी चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!