निर्माण कार्य को लेकर पथराव व मारपीट

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के हिरण मगरी क्षेत्र के पानेरियों की मादडी में निर्माणाधीन मकान को लेकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार योगेश मेनारिया पुत्र लक्ष्मीनारायण मेनारिया निवासी हिरणमगरी सेक्टर—4 ने रामलाल मेनारिया, निर्मला, निखिल मेनारिया, अनिल मेनारिया, भव्या मेनारिया, दिनेश मेनारिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा पडौस में चल रहे मकान के निर्माण को लेकर पथराव कर मारपीट करने व गाली गलोज करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विवाहिता से मारपीट
उदयपुर। जिले के टीडी क्षेत्र में विवाहिता से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार रंजना पत्नी सूरज मीणा निवासी हाईला कुई टीडी ने सूरज पुत्र नाथुलाल वगेरह तीन जनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट कर चोटे पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मल्लातलाई से मोटरसाइकिल चोरी
उदयपुर। शहर के मल्लातलाई क्षेत्र से अज्ञात चोर घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस के अनुसार हर्ष सदानंद दलवी निवासी शिव ज्योति रानी रोड मल्लातलाई ने दी रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल मल्लातलाई से चुरा ले गया।

कार की टक्कर से स्कूटर सवार दम्पत्ति घायल
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर ओवर ब्रिज के पास कार की टक्कर से सकूटी सवार पति—पत्नी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार प्रतापनगर ओवरब्रिज के पास हुए हादसे में प्रतिभा शर्मा 26 और उसके पति मनीष निमोदिया 37 निवासी बी श्रीनाथ  पुरम कोटा आरके पुरम कोटा हाल मेनारिया गेस्ट हाउस के पास सेक्टर—4 घायल हो गए। प्रतिभा ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें चालक द्वारा वाहन को तेज गति गफलत व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्कूटर को टक्कर मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कार हादसे में युवक की मौत
उदयपुर। शहर के बेडवास क्षेत्र में कार हादसे में एक युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार शैतानसिंह शक्तावत निवासी जणवों की खेडा बडी सादडी ने प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि बेडवास क्षेत्र में कार हादसे में महिपाल सिंह 36 पुत्र स्वर्गीय भोपालसिंह राजपूत निवासी जणवों की खेडा बडी सादडी जिला चित्तौडगढ हाल रुद्र विहार बेडवास की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

खेत में घुस कूंट से जानलेवा हमला
उदयपुर। जिले के गोगुंदा क्षेत्र में माताजी का खेडा कुडीया गांव में आपसी विवाद के चलते खेत में घुसकर कूंट से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार शान्ता बाई पत्नी गिरवर सिंह राजपूत निवासी माताजी का खेडा कडीया गोगुंदा ने महेंद्रसिंह पुत्र देवीसिंह, हरिसिंह पुत्र देवीसिंह, कृष्णा पत्नी महेंद्रसिंह, धापु कुंवर पत्नी हरिसिंह निवासी माताजी का खेडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें उसके खेत में जबरदस्ती घुसकर कूंट से जानलेवा हमला कर उसे चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। वहीं महेंद्रसिंह पुत्र देवीसिंह राजपूत निवासी माताजी का खेडा ने शांताबाई पत्नी गिरवर सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र गिरवर सिंह, दीपेंद्रसिंह उर्फ पप्पूसिंह पुत्र गिरवर सिंह, गजेंद्रसिंह पुत्र गिरवर सिंह निवासी माताजी का खेडा के खिलाई दर्ज कराई रिपोर्ट में उसके खेत पर आरोपियों द्वारा जेसीबी चलाने व मना करने पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

कोटडा में घर पर चढाई, मारपीट
उदयपुर। जिले के कोटडा कस्बे में एक घर पर चढाई करते हुए परिवार से मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार रिजवान अली पुत्र कासिम अली निवासी कोटडा ने अब्दुल एजाज, सादिक अली, परवीन बानू पत्नी अब्दुल एजाज, रानी पत्नी इजहार अली, अरशद पुत्र एजाज अली, अजर पुत्र बडा शेख निवासी कोटडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें 28 जून को सुबह करीब 11 बजे आरोपियों द्वारा उसके घर पर चढाई कर मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!