भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में निमंत्रण हेतु घर-घर पीले चावल से न्योता

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर,1 जुलाई, भगवान जगन्नाथ स्वामी की 16 जुलाई 2026 को जगदीश मंदिर उदयपुर से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथ यात्रा को लेकर समिति के पदाधिकारी घर-घर पीले चावल रखकर नगर वासियों को भगवान की रथ यात्रा में आने का न्योता दे रहे हैं.

 समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सेन ने बताया कि आगामी 16 जुलाई 2026 को भगवान जगन्नाथ स्वामी की जगदीश मंदिर से  निकलने वाली  रथ यात्रा में उपस्थित होकर रथ यात्रा में साथ चलने का निमंत्रण देने हेतु भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति उदयपुर के संयोजक दिनेश मकवाना के नेतृत्व में  हेमंत शर्मा, हेम शंकर सुखवाल, महेंद्र सरदार, कुंदन चौहान, कैलाश सोनी,प्रकाश मेघवाल, प्रदीप सेन, संजू सोनी, विजय सुहालका के साथ ही  विभिन्न संगठनों, समाजो एवं मठो के साधु संतो  के दल शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर पीले चावल रखकर उन्हें रथ यात्रा में शामिल होने के लिए निवेदन कर रहे है.
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!