नशामुक्त भारत का संकल्पः भारत विकास परिषद ने विद्यार्थियों में जगाई नई चेतना
उदयपुर, 3 जुलाई। भारत विकास परिषद, मेवाड़ शाखा उदयपुर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गौरेला में परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की स्मृति में नशामुक्ति जागृति अभियान, संकल्प एवं सेवा-समर्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों का सम्मान किया गया तथा विद्यालय को सेवा स्वरूप पंखे भेंट किए गए। शाखा अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि परिषद द्वारा 27 जून से 10 जुलाई तक संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती से स्थापना दिवस तक राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला…
