एमपीयूएटी की निरीक्षण समिति ने खेरवाड़ा एवं गोगुन्दा राजकीय कृषि महाविद्यालयों का किया निरीक्षण
उदयपुर, 03 जुलाई, 2026। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर द्वारा विश्वविद्यालय से सम्बद्धता (Affiliation) प्रदान करने की प्रक्रिया के अंतर्गत राजकीय कृषि महाविद्यालय, खेरवाड़ा (उदयपुर) एवं राजकीय कृषि महाविद्यालय, गोगुन्दा (उदयपुर) का स्थलीय निरीक्षण विश्वविद्यालय की त्रि-सदस्यीय निरीक्षण समिति द्वारा किया गया। समिति में डॉ. एल. एन. महावर, प्रोफेसर, उद्यानिकी विभाग, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर (अध्यक्ष), डॉ. रमेश बाबू, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कीट विज्ञान विभाग (सदस्य) तथा डॉ. जी. एल. मीणा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कृषि अर्थशास्त्र विभाग (सदस्य) शामिल थे। निरीक्षण के दौरान समिति ने दोनों महाविद्यालयों की भौतिक अवसंरचना, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कृषि भूमि, कक्षाओं, भवनों, उपकरणों, संकाय एवं अन्य मानव संसाधनों सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत एवं तथ्यात्मक मूल्यांकन किया। इसके अतिरिक्त आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी…
