Rajasthan News

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रतापगढ़

वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रतापगढ़

प्रतापगढ़, 25 मई। जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन प्रतापगढ़ द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान 2026” का शुभारंभ 25 मई से किया जाएगा। अभियान का आयोजन 25 मई से 5 जून 2026 तक किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के शुभारंभ अवसर पर सोमवार, 25 मई 2026 को प्रातः 9:30 बजे दिपेश्वर महादेव तालाब, प्रतापगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रभात फेरी, कलश यात्रा, पौधारोपण एवं श्रमदान जैसे आयोजन किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से अभियान में अधिकाधिक भागीदारी निभाने की अपील की है।…
Read More
पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान

पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान

31 मई को आयोजित होगा जार सम्मान समारोह, तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक उदयपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर जर्नलिस्ट ऑफ राजस्थान (जार) उदयपुर इकाई द्वारा 31 मई 2026 को वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को जार उदयपुर जिलाध्यक्ष राकेश राजदीप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने सहभागिता निभाई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश राजदीप ने कहा कि 30 मई 1826 को ‘उदंत मार्तण्ड’ के प्रकाशन के साथ हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई…
Read More
उपमुख्यमंत्री के संग वीसी मीटिंग में पर्यटन को नई दिशा देने रखे सुझाव

उपमुख्यमंत्री के संग वीसी मीटिंग में पर्यटन को नई दिशा देने रखे सुझाव

उदयपुर। राजस्थान पर्यटन विकास को लेकर आयोजित वीसी के जरिए मीटिंग में पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि जयपुर से आयोजित वीसी में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष, सचिव के साथ सभी डिवीजनों के अध्यक्ष एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ऑनलाइन माध्यम से जुड़े तथा राजस्थान पर्यटन को नई दिशा देने हेतु व्यावहारिक सुझाव रखे गए। बैठक में  ई-विजिटर पोर्टल को होटल एवं आतिथ्य संस्थानों के लिए अनिवार्य नहीं किया जाए, बल्कि इसे सरल एवं…
Read More
कृष्ण पाल सिंह चुंडावत बने प्रदेश मंत्री

कृष्ण पाल सिंह चुंडावत बने प्रदेश मंत्री

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित उदयपुर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें मेवाड़ संभाग से  कृष्ण पाल सिंह चुंडावत को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।कृष्ण पाल सिंह चुंडावत मेवाड़ क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा के मजबूत चेहरे माने जाते हैं। चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में वे लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने विधानसभा व लोकसभा स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी संगठनात्मक क्षमता और क्षेत्र में पकड़ को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है।मुख्य कार्यकारिणी में मेवाड़ से उनका एकल चयन स्थानीय कार्यकर्ताओं…
Read More
रिश्वत के लिए थाने को बनाया ‘टॉर्चर रूम’

रिश्वत के लिए थाने को बनाया ‘टॉर्चर रूम’

  एएसआई सुनील बिश्नोई पर एसीबी जांच में सनसनीखेज खुलासे, कैलकुलेटर पर 3 लाख लिखकर मांगी घूस उदयपुर, 20 मई: उदयपुर के प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील बिश्नोई के एक लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। एसीबी की पूछताछ और रिमांड नोट के अनुसार आरोपी एएसआई ने थाने के एक कमरे को ही ‘टॉर्चर रूम’ बना रखा था, जहां पीड़ितों को डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूली जाती थी। जांच में सामने आया कि 7 मई को एक कैफे में युवती से मामूली कहासुनी के…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए अगले सप्ताह खुलेगा पोर्टल

-5 जून को जयपुर से रवाना होगी सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन- -देवस्थान मंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक जयपुर, 20 मई। देवस्थान विभाग द्वारा 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026-27' के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। बुधवार को शासन सचिवालय में देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इसके लिए अगले सप्ताह से 15 दिनों के लिए विभागीय पोर्टल खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस वर्ष योजना के तहत कुल 56,000 वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी, जिसमें 50,000 को ट्रेन और 6,000 को हवाई यात्रा का लाभ…
Read More
20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज

20 जिलों में 226 पेट्रोल पंपों की जांच, 60 पेट्रोल पंपों पर शॉर्ट डिलीवरी के मामले, 103 नोजल सीज

पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई जयपुर, 20 मई। आम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के मद्देनज़र श्री सुमित गोदारा, माननीय मंत्री उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राज्यभर में विशेष औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। 5 मई से 18 मई तक विभाग के 23 जांच दलों द्वारा 20 जिलों में कुल 226 पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 110 पेट्रोल पंपों के विरुद्ध विधिक मापविज्ञान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 2,21,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। निरीक्षण में 60 पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल एवं डीजल दिए जाने के मामले सामने आए, जिनमें कुल 103 नोजल सीज / बंद किए गए तथा 1,53,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान कुछ पेट्रोल…
Read More
लखपति दीदी योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता की प्रतीक   – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 

लखपति दीदी योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता की प्रतीक   – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 

ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम  -राजीविका की महिलाओं के लिए सीएलएफ कार्यशाला एवं पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने के निर्देश -चुड़ादा गांव में ही मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम बांसवाड़ा , 20 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बांसवाड़ा के कुशलगढ़स्थित चुड़ादा गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम मेंराजीविका से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया।उन्होंने कहा कि राजीविका महिला सशक्तीकरण का रोल मॉडल है। इसके माध्यम से गांव की महिलाएं लाखों - करोड़ रुपये के करोबार से जुड़कर सशक्त हो रही हैं। ये ना केवल रोजगार उपलब्ध करवा रहा है, अपितु ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ा सामाजिक बदलाव भी ला रहा है। उन्होंने…
Read More
कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

कोटा में 60 लाख की अवैध शराब ट्रक से बरामद

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में कार्रवाई अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टाॅलेरेंस की नीति उदयपुर, 18 मई। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में प्रदेष जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत एक्शन मोड में अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत कोटा में नाकाबंदी कर एक ट्रक की तलाशी लेने पर 60 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व हनुमानगढ़, उदयपुर एवं जोधपुर में भी ट्रकों से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। आबकारी विभाग की कार्रवाई से प्रदेश में अन्य राज्य की शराब तस्करी पर रोक…
Read More
केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंध लगाने वाली ‘बागरिया गैंग’ का पर्दाफाश, 8.75 लाख के जेवर-नकदी बरामद

केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंध लगाने वाली ‘बागरिया गैंग’ का पर्दाफाश, 8.75 लाख के जेवर-नकदी बरामद

बांदरसिंदरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विश्वविद्यालय परिसर में रेकी कराने वाला अंदरूनी सहयोगी भी गिरफ्तार जयपुर 17 मई। अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लालचन्द कायल व वृत्ताधिकारी किशनगढ़ ग्रामीण आयुप वशिष्ठ के सुपरविजन में बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्टाफ क्वार्टर्स और ग्राम चुरली में हुई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए शातिर बागरिया गिरोह के तीन सदस्यों और रेकी में उनका सहयोग करने वाले एक अंदरूनी कर्मचारी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों…
Read More
error: Content is protected !!