न्यूरोइमेजिंग प्रशिक्षण 92.6 प्रतिशत अंकों के साथ किया पूर्ण
मस्तिष्क विज्ञान, मनोरोग एवं न्यूरोइमेजिंग के क्षेत्र में राजस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि

उदयपुर। पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उदयपुर के मनोचिकित्सा एवं क्लिनिकल न्यूरोसाइंस विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रवीण खैरकर (एमडी, एफआईसीपी, एफआईपीएस) ने ब्रिटेन के विश्वविख्यात ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से छह माह का उन्नत क्लिनिकल न्यूरोइमेजिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि अर्जित की है। यह प्रशिक्षण अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक आयोजित हुआ, जिसमें उन्होंने पांच अलग-अलग परीक्षाओं में कुल 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में मस्तिष्क की संरचना, कार्यप्रणाली एवं विभिन्न न्यूरोलॉजिकल तथा मनोचिकित्सकीय विकारों के वैज्ञानिक अध्ययन से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश था। पांच प्रशिक्षण मॉड्यूल में बेसिक न्यूरोइमेजिंग से लेकर टास्क-बेस्ड फंक्शनल मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग, मल्टीमॉडल न्यूरोइमेजिंग तथा इमेज-गाइडेड इंटरवेंशन जैसी उन्नत तकनीकों का अध्ययन कराया गया। इन तकनीकों का उपयोग मनोचिकित्सा, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी तथा अल्जाइमर, पार्किंसंस सहित विभिन्न न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के अध्ययन एवं उपचार संबंधी अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. खैरकर ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा संचालित लगभग 75 व्याख्यानों में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 53 क्रेडिट अधिगम घंटे शामिल थे, जबकि स्वतंत्र अध्ययन और शैक्षणिक तैयारी को सम्मिलित करने पर लगभग 200 घंटे के परंपरागत कक्षा-अध्ययन के समतुल्य शैक्षणिक प्रयास किए गए। कार्यक्रम का अधिकांश शिक्षण ऑक्सफोर्ड के ऑनलाइन शैक्षणिक पोर्टल के माध्यम से हुआ। अंतिम मूल्यांकन एवं सम्मान समारोह के लिए डॉ. खैरकर अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में व्यक्तिगत रूप से ऑक्सफोर्ड पहुंचे।
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर ऑक्सफोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर प्रोफेसर कमिला स्ज़ुल्क-लर्च द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम से ऑक्सफोर्ड के वेलकम सेंटर तथा हेडिंगटन स्थित जॉन रेडक्लिफ अस्पताल के शैक्षणिक एवं अनुसंधान वातावरण से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, डॉ. खैरकर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के इस विशिष्ट इंटीग्रेटिव न्यूरोइमेजिंग एवं न्यूरोरेडियोलॉजी प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्ण करने वाले प्रथम भारतीय मनोचिकित्सक हैं।
भारत लौटने पर साई तिरुपति विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. प्रशांत नाहर तथा पूर्व कुलपति डॉ. जे. के. छापरवाल ने डॉ. खैरकर का अभिनंदन कर उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि डॉ. खैरकर इससे पूर्व वर्ष 2011–12 में अमेरिका के बोस्टन स्थित हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से संबद्ध बेथ इज़राइल डीकॉनेस मेडिकल सेंटर के बेरेन्सन-एलन सेंटर में नॉन-इनवेसिव न्यूरोमॉड्यूलेशन तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण भी प्राप्त कर चुके हैं।
इसी अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2025 में पीआईएमएस उदयपुर के मनोचिकित्सा विभाग में उन्नत न्यूरोमॉड्यूलेशन प्रयोगशाला की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई।
डॉ. खैरकर ने बताया कि उनका आगामी उद्देश्य ऑक्सफोर्ड में अर्जित ज्ञान और तकनीकी दक्षता का उपयोग राजस्थान एवं भारत में उन्नत क्लिनिकल न्यूरोइमेजिंग शिक्षा, मस्तिष्क अनुसंधान, अंतरविषयक वैज्ञानिक सहयोग तथा आधुनिक निदान एवं उपचार संबंधी कार्यक्रमों के विकास में करना है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक न्यूरोइमेजिंग तकनीकों के माध्यम से मानसिक रोगों, मस्तिष्क के तंत्रिका नेटवर्क और न्यूरोडीजेनेरेटिव विकारों को अधिक वैज्ञानिक एवं सटीक रूप से समझने की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं।
अपनी उपलब्धि पर डॉ. खैरकर ने पीआईएमएस के चेयरमैन श्री आशीष अग्रवाल, संस्थान के प्रशासनिक मंडल, अपने सभी प्राध्यापक सहयोगियों तथा अपनी पत्नी डॉ. अश्विनी खैरकर के निरंतर प्रोत्साहन, सहयोग एवं अटूट समर्थन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस उपलब्धि को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और समाजहित में नवीन वैज्ञानिक संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।