शरीर मकान है और आत्मा मालिक, वासना नहीं साधना हो जीवन का लक्ष्यःडॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

आज आयोजित होगा चातुर्मास समापन समारोह
उदयपुर, 23 नवंबर। देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में सोमवार को आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने कहा कि शरीर एक मकान के समान है और आत्मा इसकी मालिक है। जिस प्रकार शरीर मुनीम है और आत्मा सेठ, ठीक उसी प्रकार हमें केवल शरीर, इंद्रियों और मन की इच्छाओं के पीछे भागने के बजाय आत्मा के कल्याण पर भी ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति शारीरिक अस्वस्थता होने पर तो तत्काल अनेक प्रकार के उपचार कराता है, लेकिन श्आत्म भवनश् की देखरेख और मरम्मत भी उतनी ही आवश्यक है। शरीर को निरंतर अन्न, जल और वायु की आवश्यकता होती है, उसी तरह आत्मा के पोषण के लिए धर्म, पूजा और पाठ अनिवार्य हैं। मृत्यु एक अटल सत्य है, जिसे संसार के लाखों-करोड़ों साधन भी नहीं टाल सकते। मानव मन को वास्तविक शांति तभी मिल सकती है जब जीवन का लक्ष्य वासना के बजाय साधना और भोग के बजाय त्याग बने। संसार की अंधी दौड़ केवल एक चक्रव्यूह है, जिससे बाहर निकलना कठिन होता है।
धर्मसभा में प्रवर्तक डॉ. राजेन्द्र मुनि ने चौबीस तीर्थंकरों की स्तुति स्वरूप श्लोगस्स स्तवश् की महिमा का वर्णन करते हुए इसे अत्यंत मंगलकारी और पावनकारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन इसका स्मरण करने वाले साधक को इहलोक के साथ-साथ परलोक के सुखों की भी प्राप्ति होती है। जैन समाज में प्रचलित इस स्तव में अनेक मंत्रों का समावेश है, जिसकी आराधना से पापों का नाश होता है। इसके माध्यम से उन परम प्रभु को वंदन किया जाता है, जिन्होंने संसार को ज्ञान का प्रकाश दिया और स्वयं मोक्ष गति को प्राप्त होकर मानव जाति के लिए भी मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया।
चातुर्मास समापन समारोह कल
सभा के अंत में उपाध्याय रमेश मुनि एवं दीपेश मुनि द्वारा मंगल भाव प्रदान किए गए। संघ समाज की ओर से अतिथि सत्कार के साथ ही सूचना दी गई कि मंगलवार, 24 नवंबर को चातुर्मास समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनेक गुरु भक्त पूज्य गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा की अभिव्यक्ति रखेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!