संवाद और सामंजस्य से वैवाहिक रिश्तों को बेहतर बनाया जा सकता है – फत्तावत

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

– एक पहल रिश्तों को बचाने की नाटिका का मंचन
– जनवरी से बीजेएस उदयपुर भी प्रारंभ करेगा जैन पारिवारिक अदालत
– भारतीय जैन संघटना का  दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
उदयपुर, 23 नवम्बर। सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना का नववर्ष एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 100 फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में सकल जैन समाज के अध्यक्ष एवं बीजेएस के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजकुमार फत्तावत ने समारोह में उपस्थित जनमेदिनी को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली और आने वाला वर्ष सभी के लिए मंगलकारी व खुशियों से भरा हो ऐसी मैं कामना करता हूं।
उन्होंने कहा कि बीजेएस केवल एक संगठन ही नहीं वरन वैचारिक क्रांति है। जिसके माध्मय से देशभर में 800 से अधिक चौप्टर पारिवारिक, सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यों के माध्यम से आमजन के विचारों में परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे है। उन्होने कहा कि बीजेएस द्वारा पूरे  देश में विवाह सम्मेलन, स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम, जल संवर्धन, माइनॉरिटी आदि अनेक क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे है। ठश्रै द्वारा एक नए प्रकल्प का प्रारंभ किया गया है जैन पारिवारिक अदालत। जिसमें टूटते वैवाहिक रिश्तों को बचाने और अदालत तक जाने से पहले सामाजिक लेवल पर इस समस्या का समाधान करके रिश्तों को बचाने का प्रयास किया जाता है। अब तक जैन पारिवारिक अदालत में आए कुल केस का 80 प्रतिशत का निवारण किया गया है। आपसी संवाद और सामंजस्य से टूटते वैवाहिक रिश्तों को बचाने का एक सकारात्मक प्रयास किया जा सकता है। उदयपुर चेप्टर द्वारा भी सराहनीय कार्य करने पर पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।
बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बताया कि बीजेएस के प्रकल्प जैन पारिवारिक अदालत का जीवंत नाट्य रूप एक पहल रिश्तों को बचाने की नाटक की  प्रस्तुति दी गई जिसमें दो टूटते रिश्तों को दर्शाकर जैन पारिवारिक अदालत के माध्यम से दोनों पक्षों को सुनकर आपसी अहम और टकराव के बारे में समझाइश की गई और दोनों जोड़ो ने स्वेच्छा से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। रिश्तों को बचाने की इस पहल को प्रभावी तरीके से नाट्य रूप में प्रस्तुत किया गया जिसकी उपस्थिति सभी सदस्यों ने जमकर सराहना की। आज की ज्वलंत समस्या और उसका सामाजिक लेवल पर प्रस्तुत समाधान आज की आवश्यकता है।
कार्यकारी अध्यक्ष भूपेन्द्र गजावत और महामंत्री जितेंद्र सिसोदिया ने संयुक्त रूप से बताया कि दीपावली मिलन समारोह में संगठन के सदस्यों द्वारा हिंदी सिनेमा के प्रारंभ से लेकर अभी तक की यात्रा का जीवंत प्रदर्शन नृत्य के माध्यम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही यह सिद्ध कर दिया कि बीजेएस परिवार के समस्त सदस्य सांस्कृतिक धरोहर से मजबूती से जुडे हुए है। भारतीय फिल्मों के विभिन्न प्रकार के नृत्य की  विधाओं  में ठश्रै के किड्स द्वारा नवकार मंत्र, गणेश वंदना और नरसिम्हा पर धमाके दार प्रस्तुति, लेडीज विंग मेंबर्स द्वारा रेट्रो लुक पर नृत्य प्रस्तुति, बीजेएस के जेंट्स द्वारा गोविंदा के मस्ती भरे गीतों पर नृत्य प्रस्तुति, बीजेएस किड्स द्वारा डिस्को डांस प्रस्तुति और जेन जी बनाम मिलेनियल नृत्य प्रस्तुति दी गई।
लेडीज विंग अध्यक्ष मीना कावड़िया और महामंत्री नीतू गजावत ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजकीय दायित्व हेमेन्द्र मेहता,मयंक मेहता ,नीलेश भंडारी,मनीष जैन, दीपक सिरोया, लता जैन,कल्पना बापना, सोनिया कंठालिया, प्रियंका जैन ,शशि सिरोया, विन्नी मेहता, मोनिका डागरिया ने बखूबी निर्वहन किया।
भारतीय जैन संघटना उदयपुर द्वारा जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेजेशन जीतो उदयपुर के चेयरमैन बनने पर राजकुमार फत्तावत का माला, पगड़ी, ऊपरना द्वारा अभिनंदन किया गया।
कोषाध्यक्ष वीरेंद्र महात्मा ने बताया कि इस अवसर पर महावीर युवा मंच संस्थान के अध्यक्ष अशोक कोठरी, महामंत्री विजयलक्ष्मी गलूंडिया, समन्वयक चन्द्र प्रकाश चोरडिया, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, महामंत्री ललित कोठारी, महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सोनल सिंघवी, महामंत्री प्रिया झगड़ावत, जेजेसी लेडिज विंग अध्यक्षा नीता छाजेड़, महामंत्री रचिता मोगरा, यूथ विंग अध्यक्ष भाविक पोखरना, कार्यकारी अध्यक्ष आयुष वक्तावत, महामंत्री भाविन कच्छारा सहित सैकड़ों बीजेएस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी द्वारा शब्दों द्वारा स्वागत एवं वर्षभर में बीजेएस द्वारा किए गए कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुति किया। आभार कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र गजावत ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिका जैन द्वारा किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!