प्रदेशभर में युवाओं को संगठन से जोड़कर समाजसेवा के कार्यों को देंगे गति
उदयपुर। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश इकाई ने उदयपुर के निर्मल अग्रवाल को प्रदेश युवा अध्यक्ष मनोनीत किया है। महासभा के प्रदेश महामंत्री संजय निमोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल की अनुशंसा पर निर्मल अग्रवाल को प्रदेश युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस नियुक्ति के साथ ही संगठन को प्रदेश में युवा गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद है। निर्मल अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेशभर के अधिक से अधिक युवा साथियों को महासभा से जोड़कर समाजसेवा, सामाजिक सहयोग एवं समाज के उत्थान से जुड़े कार्यों को नई गति देने का लक्ष्य रखा गया है।
निर्मल अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा का प्रदेश युवा अध्यक्ष बनाया
