Rajasthan News

द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर को

द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर को

डूंगरपुर, 13 सितम्बर। राज्य स्तर पर द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 17 सितम्बर, मंगलवार को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्मिकों को उपस्थिति प्रमाण पत्र तथा वेलकम किट दिया जाएगा और उनसे संवाद भी किया जाएगा। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाकर कार्यक्रम के सफल आयोजन के  निर्देश दिए हैं।
Read More
डॉ. जीवराज मीणा ने फिर संभाला प्रतापगढ़ के सीएमएचओ का पदभार

डॉ. जीवराज मीणा ने फिर संभाला प्रतापगढ़ के सीएमएचओ का पदभार

प्रतापगढ़ : 14 सितंबर : जिले के स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार डाॅ. जीवराज मीणा ने संभाल लिया है । निदेषालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य द्वारा उनका पूर्व में हुआ एपीओ आर्डर निरस्त कर उनको प्रतापगढ़ जिले के सीएमएचओ का कार्यभार फिर से सोपा गया है । इस संबंध में शुक्रवार को संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, निशा मीणा द्वारा आदेश जारी किया गया है ।
Read More
सेंती में तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन

सेंती में तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन

-केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा हुए शामिल चित्तौड़गढ़ 13 सितंबर। शुक्रवार को सेंती में जाट छात्रावास स्थल पर तेजा दशमी महोत्सव एवं किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी और नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने तेजाजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों…
Read More
राज्य मानवाधिकार आयोग एकल पीठ ने मृतक दीपक के परिवाद में राज्य सरकार को अनुतोष

राज्य मानवाधिकार आयोग एकल पीठ ने मृतक दीपक के परिवाद में राज्य सरकार को अनुतोष

-राशि एक लाख रुपए की अनुशंषा की डूंगरपुर, 12 सितम्बर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग एकल पीठ माननीय सदस्य जस्टिस श्री रामचंद्र सिंह झाला ने डूंगरपुर के मृतक दीपक मीणा परिवाद प्रकरण में राज्य सरकार को संबंधित के निकटतम परिजन को अनुतोष राशि में एक लाख रुपए की अनुशंषा की है। जारी राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग आदेशिका अनुसार राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अंतर्गत संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय छात्रावास खेडा आसपुर में कक्षा 11 में अध्यनरत(वर्ष 2023) मृतक दीपक के परिवाद प्रकरण के संदर्भ में राजस्थान राज्य आयोग एकल पीठ द्वारा समस्त तथ्यों पर विचारोंपरान्त न्याय हित…
Read More
जिला कलक्टर ने किया प्रादेशिक परिवहन कार्यालय का निरीक्षण 

जिला कलक्टर ने किया प्रादेशिक परिवहन कार्यालय का निरीक्षण 

-मासिक राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि को लेकर चर्चा की चित्तौड़गढ़ 12 सितंबर। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने गुरुवार को प्रादेशिक परिवहन कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की  और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मासिक राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि को लेकर चर्चा की। उन्होंने प्रवर्तन कार्यों में लगे कार्मिकों की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष जताया और अधिकारियों को इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजस्व, स्टोर, टैक्स कलेक्शन, लाइसेंस शाखा सहित विभिन्न अनुभवों में पत्रावलियों का अवलोकन कर लाइसेंस पंजीकरण प्रक्रिया,…
Read More
“पिनाका मेडफेस्ट 5.0” के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

“पिनाका मेडफेस्ट 5.0” के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

भीलवाड़ा 12/9/24।मंगलवार शाम राजमाता विजय राजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा मे “पिनाका मेडफेस्ट 5.0” के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश अजय शर्मा ,अतिरिक्त जिला न्यायाधीश अशोक सेन , भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो न्यायाधीश पवन सिंघल, मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट रूपेन्द्र सिंह एवं विकास मर्ग तथा न्यायिक मैजिस्ट्रेट श्याम शर्मा उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्या मे मेडिकल छात्रों द्वारा नृत्यों का आयोजन किया गया साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया । अतिथियों द्वारा इस कार्यक्रम को सराहा गया एवं मेडिकल छात्रों को…
Read More
प्रदेश के पूरे भरे बांधों और जलाशय स्थलों पर 14 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी के दिन मनाया जायेगा ‘राजस्थान जल महोत्सव-2024’ – जल संसाधन मंत्री

प्रदेश के पूरे भरे बांधों और जलाशय स्थलों पर 14 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी के दिन मनाया जायेगा ‘राजस्थान जल महोत्सव-2024’ – जल संसाधन मंत्री

प्रदेश में मानसून की मेहरबानी से 376 बांध लबालब, सामान्य से 215 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज जयपुर, 12 सितम्बर। जल संसाधन मंत्री ने श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष मानसून की असीम कृपा रही है। मरु प्रदेश राजस्थान के लिए यह मंगल उत्सव का समय है। उन्होंने कहा कि वर्षा के इस सुखप्रद समय को उत्सव के रूप में मनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सम्पूर्ण रूप से भरे बांधों और जलाशयों पर 14 सितम्बर को जलझूलनी एकादशी के दिन 'राजस्थान जल महोत्सव-2024' मनाने का निर्णय लिया गया है। श्री रावत ने कहा कि प्रदेश में…
Read More
महिला हेल्पलाईन 181 केंद्र का निरीक्षण

महिला हेल्पलाईन 181 केंद्र का निरीक्षण

— प्रदेश में महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता- सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग जयपुर, 12 सितम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव श्री महेन्द्र सोनी ने गुरुवार को लाल कोठी स्थित राज्य महिला आयोग परिसर में संचालित राज्य स्तरीय महिला हेल्पलाईन 181 केंद्र, गांधीनगर महिला थाना में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, राजकीय जयपुरिया अस्पताल परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर (अपराजिता) केंद्र का औचक निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है इस हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। शासन सचिव श्री महेन्द्र सोनी को राज्य स्तरीय महिला हेल्पलाईन 181 केंद्र…
Read More
वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता हेतु जिला टीम चयन 14 को 

वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता हेतु जिला टीम चयन 14 को 

प्रतापगढ़,11 सितंबर।राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल (पुरूश वर्ग) प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन दिनांक 03.10.2024 से 05.10.2024 तक हनुमानगढ में आयोजित होना प्रस्तावित हैं इस हेतु जिले की टीम की चयन स्पर्धा दिनांक 14.09.2024 को खेल स्टेडियम प्रतापगढ में आयोजित की जा रही हैं। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक नियमित राज्य अधिकारी/कर्मचारी जिला खेल स्टेडियम प्रतापगढ में प्रातः 10 बजे उपस्थित हो कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। निगमों/ मण्डलों /स्वायतषाषी संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, ठेका श्रमिक संविदा अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस विभाग के बैल्टधारी अधिकारी/कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे।
Read More
 ग्रीन पटाखों के अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन 08 अक्टूबर 2024 तक

 ग्रीन पटाखों के अस्थाई अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन 08 अक्टूबर 2024 तक

राजसमंद। ग्रीन आतिशबाजी ही बेचने एवं चलाने की अनुमति होगी। उच्चतम न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्णय को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश पूर्व में प्राप्त हुए थे। ग्रीन आतिशबाजी को दीपावली, गुरु पर्व एवं अन्य त्यौहार पर रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक, छठ पर्व पर प्रातः 6 से 8 बजे एवं क्रिसमस एवं न्यू ईयर पर रात्रि 11:55 से 12:30 बजे तक चलाने की अनुमति होगी। यह रहेगी प्रक्रिया : ग्रीन आतिशबाजी की पहचान प्रत्येक आतिशबाजी के बॉक्स पर नीरी द्वारा जारी किये गये क्यूआर कोड को स्कैन कर की जा…
Read More
error: Content is protected !!