प्रतापगढ़:मानपुरा गांव में लठ्मार होली हर्षोल्लास के खेली गई
प्रतापगढ़, 06 मार्च। जिले के धमोत्तर पंचायत समिति के मानपुरा गांव के शुक्रवार को लठ्मार होली नगारों की थपथपाहट के साथ खेली गई।लठ्मार होली का आयोजन जो कि लबाना बाहुल्य क्षेत्रों में सदियों से चलता आ रहा है। इस होली में महिलाओं द्वारा पुरूषों पर लठ् बरसाऐ गए। पुरूष सहजता के साथ लठ् की मार को सहन करते हुए बचाव किया। गांव के अशोक नायक ने बताया कि लठ्मार होली से पहले शाम ढ़लने से पुर्व विधी विधान पूर्वक पूजा, अर्चना के साथ पुरूष व महिलाओं द्वारा ललेनो नृत्य नगांरो के थपथपाहाट से शुरू किया गया। उसके बाद में लठ्मार…
