विधानसभा में विधायक कोठारी ने उठाया राजस्व रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन का मुद्दा
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने राजस्थान विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से प्रदेश के पुराने राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन का मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि डीआईएलआरएमपी योजना के तहत वर्ष 2015-16 से ही जिला कलेक्टरों के माध्यम से स्कैन योग्य पुराने रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई थी, इसके बावजूद अब तक केवल 28 तहसीलों के रिकॉर्ड की ही स्कैनिंग क्यों की गई है। विधायक कोठारी ने विशेष रूप से भीलवाड़ा जिले का मामला उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र पूर्ववर्ती मेवाड़ रियासत के अंतर्गत आता था और यहां से संबंधित कई पुराने रिकॉर्ड अभी भी पुरातत्व…
