Rajasthan News

घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग/अवैध रिफिलिंग इत्यादि के विरूद्ध चलेगा अभियान

घरेलू एलपीजी सिलेण्डरों के दुरुपयोग/अवैध रिफिलिंग इत्यादि के विरूद्ध चलेगा अभियान

भीलवाडा, 11 सितंबर। जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दुरुपयोग से हो रही दुर्घटनाओं तथा वाहनों में अवैध रिफिलिंग से जान माल व राजस्व हानि को रोकने हेतु कार्यवाही किये जाने के विभागीय निर्देशों के क्रम में समय समय पर वाहनों में अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध अभियान चलाकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (ई.सी. एक्ट) की धारा 3 के तहत एलपीजी (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के तहत कार्यवाही की जाती है। विभागीय अधिसूचना दिनांक 22.02.2000 के तहत एलपीजी आदेश के नियम 13 के तहत जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन अधिकारी और प्रवर्तन निरीक्षक, राजस्व विभाग के समस्त अधिकारी जो तहसीलदार…
Read More
राष्ट्रीय वनकर्मी शहीद दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय वनकर्मी शहीद दिवस मनाया गया

राजसमन्द। उपवन संरक्षक वन्य जीव द्वारा 11 सितंबर को प्रातः 11.00 बजे राष्ट्रीय वन कर्मी शहीद दिवस मनाया गया। शहीद दिवस पर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद वनकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई इसके पश्चात इस वन मंडल में शहीद हुए स्वर्गीय श्री गंगा सिंह जी को पुष्पांजलि देते हुए सभी कर्मचारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात वन मंडल परिसर में ही शहीद के परिवारजन द्वारा उनकी याद में पौधारोपण किया गया।
Read More
असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए हर क्षेत्र में सिविल ड्रेस में भी हो मॉनिटरिंग: प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी

असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए हर क्षेत्र में सिविल ड्रेस में भी हो मॉनिटरिंग: प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी

-टीएडी एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए बैठक, दिए दिशा निर्देश डूंगरपुर, 11 सितम्बर। जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री खराड़ी ने असामाजिक गतिविधियों को रोकने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिन्हित क्षेत्रों में सिविल ड्रेस में भी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह निर्देश बुधवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में विभाग वार कार्यों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा पत्थर बाजी की घटनाओं को रोकने के…
Read More
निवेश के नए द्वार खुलेगें भीलवाड़ा में, राइजिंग राजस्थान 2024 की तैयारी

निवेश के नए द्वार खुलेगें भीलवाड़ा में, राइजिंग राजस्थान 2024 की तैयारी

-जिला कलक्टर ने की बैठक, उद्यमियों को जिले में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करने तथा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम की जानकारी की साझा भीलवाड़ा, 11 सितंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बुधवार को मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में “राइजिंग राजस्थान 2024 “ के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला कलक्टर नमित मेहता व जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक के. के. मीना ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा दिनांक 9-11 दिसंबर 2024 में राजस्थान राइजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें राज्य में देश- विदेशों के निवेशकों से एमओयू किया जायेंगे।…
Read More
मंदिर मंडल द्वारा गंभीर घायलों को सहायता राशि एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई 

मंदिर मंडल द्वारा गंभीर घायलों को सहायता राशि एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई 

चित्तौड़गढ़, 6 सितंबर। सांवलियाजी मण्डफिया में गुरुवार को पार्किंग स्थल पर वाहन से हुई दुर्घटना के संबंध मे जिला कलक्टर का आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिन श्रद्धालुओं को चोटें आई उनकी सहानुभूतिपूर्ण सहयोग हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। निर्देशानुसार बडगोदा जिला इंदौर मध्य प्रदेश निवासी संदीप पिता विजय कुमार यादव की गंभीर घायल होने पर सांवलियाजी मन्दिर मंडल द्वारा घायल को तुरन्त उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में मन्दिर एम्बुलेन्स से पंहुचाया जाकर ईलाज कराया गया एवं स्वास्थ्य लाभ होने के उपरान्त चिकित्सालय द्वारा डिस्चार्ज करने के बाद मन्दिर द्वारा घायल को 11000/- रुपए  चिकित्सा सहायता राशि उपलब्ध कराई…
Read More
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने की मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को पुनर्वास में सहायता

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने की मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को पुनर्वास में सहायता

राजसमंद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का पुनर्वास कर आश्रय दिलाने में सहायता की। महिला की मानसिक स्थिति अत्यंत गंभीर होने एवं कुछ समय से लावारिस अवस्था में पाये जाने पर प्राधिकरण ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तत्परता से कार्यवाही की। प्राधिकरण सचिव संतोष अग्रवाल (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि प्राधिकरण कार्यालय के ई-मेल पर शक्ति सदन सेवा मन्दिर द्वारा पत्र प्रेषित कर मानसिक रूप से विमंदित महिला के बारे में जानकारी देकर सुरक्षित पुनर्वास हेतु सूचित किया गया जिस पर प्राधिकरण ने संज्ञान लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग…
Read More
बकाया विद्युत बिल से संबंधित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए शिविर आयोजित

बकाया विद्युत बिल से संबंधित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए शिविर आयोजित

राजसमंद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेन्द्र काछवाल के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 28 सितम्बर 2024 (चतुर्थ शनिवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तालुका विधिक सेवा समिति नाथद्वारा एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड नाथद्वारा के संयुक्त तत्वावधान में विद्युत वितरण निगम कार्यालय नाथद्वारा पर बकाया विद्युत बिल से संबंधित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्युत के बकाया प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में भुगतान प्राप्त करने के साथ ही सौर ऊर्जा पैनल लगाने हेतु भी आमजन को प्रेरित किया गया।…
Read More
किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

किसानों को कृषि यंत्र खरीद पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान

भीलवाड़ा, 04 सितम्बर। खेतीदृकिसानी में कृषकों द्वारा बुआई, जुताई और बिजाई जैसे कठोर कार्य किये जाते हैं। इन्हीं कार्यो को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के प्रावधानों के अन्तर्गत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान देकर लाभान्वित किया जायेगा, जिससे किसानों पर आर्थिक भार कम पडेगा और कृषि कार्य आसान हो जायेंगे साथ ही किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। कृषि आयुक्त श्री कन्हैया लाल स्वामी ने बताया कि योजना के अन्तर्गत राज्य में लगभग 66 हजार किसानों को 200 करोड़ रूपये का अनुदान दिये जाने का प्रावधान…
Read More
छात्राओं को गुड टच-बैड टच और सुरक्षा कानूनों के बारे में किया जागरूक

छात्राओं को गुड टच-बैड टच और सुरक्षा कानूनों के बारे में किया जागरूक

डूंगरपुर, 4 सितम्बर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशालय महिला अधिकारिता के निर्देशानुसार संकल्प-100 दिवसीय विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत् महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बुधवार को ’’कानूनी जागरूकता सप्ताह’’ के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी ब्लॉक गलियाकोट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डीएचईडब्ल्यू के जेंडर स्पेशलिस्ट राकेश वैष्णव ने ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत’’ 12 वें सप्ताह की थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुड टच-बेड टच, बाल विवाह रोकथाम, कन्या भू्रण हत्या, ’उडान योजना’ आदि के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में बालिकाओं को मोबाइल के सदुपयोग व दुरूपयोग, के बारे बताते…
Read More
नाथद्वारा में निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर का आयोजन

नाथद्वारा में निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर का आयोजन

राजसमंद। नाथद्वारा नगरपालिका क्षेत्र में आरोग्य समिति राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, नाथद्वारा और तत्व फार्मा, बैंगलोर के माध्यम से चिकित्सालय परिसर गांधी रोड, नाथद्वारा में निःशुल्क शुगर (मधुमेह), बी.पी. रोग, त्वक एवं वात रोग तथा पंचकर्म सम्बन्धी आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कुमार जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ  कमल भाटिया व श्री श्री तत्व फार्मा प्रतिनिधि क्रनवीन बंसल एवं पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हरीश गहलोत द्वारा भगवान धन्वन्तरी को दीप प्रज्जवलित करके किया गया। डॉ. दिव्य प्रकाश स्वर्णकार व डॉ. गीतांजली के द्वारा 77 मरीजों की निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श देकर उपचार…
Read More
error: Content is protected !!