Rajasthan News

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक

उदयपुर, 5 अक्टूबर। पंचायती राज के त्रिस्तरीय चुनावों के सफल और शांतिपूर्ण संपादन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने निर्वाचन प्रबंधन हेतु गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों और सहायक प्रभारियों की बैठक ली। जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसे पूरी तरह से शांतिपूर्वक, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनावों का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार सभी विभागों और प्रकोष्ठों ने…
Read More
निम्बार्क कॉलेज में भूमि पूजन के साथ रामलीला मंच निर्माण शुरू, 9 से गूंजेगी श्रीराम कथा

निम्बार्क कॉलेज में भूमि पूजन के साथ रामलीला मंच निर्माण शुरू, 9 से गूंजेगी श्रीराम कथा

उदयपुर, 05 अक्टूबर। झीलों की नगरी उदयपुर में 9 अक्टूबर से होने जा रही भव्य दस दिवसीय रामलीला की तैयारियां सोमवार को विधिवत भूमि पूजन और मंच निर्माण के शुभारंभ के साथ शुरू हो गईं। निम्बार्क महाविद्यालय परिसर स्थित स्थानीय राड़ाजी स्थानक पर धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रीफल, अगरबत्ती एवं भोग अर्पित कर आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई। श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में दुल्हेसिंह सारंगदेवोत, भंवरलाल शर्मा, मगन जोशी, डॉ. विजय विप्लवी, हरीश मारवाड़ा, अशोक बाबेल, रमेश पुरोहित, दीपक डांगी और धरणीधर तिवारी सहित कई गणमान्य…
Read More
MPUAT: वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का 131वाँ स्नेह मिलन समारोह संपन्न

MPUAT: वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का 131वाँ स्नेह मिलन समारोह संपन्न

उदयपुर। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों का 131वाँ स्नेह मिलन समारोह एमपीयूएटी गेस्ट हाउस में आत्मीय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में संगीत, कविता, अध्यात्म, जीवन-दर्शन तथा आपसी स्नेह का सुंदर समागम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. पुष्पा गुप्ता द्वारा प्रेरणादायी सामूहिक प्रार्थना “हमको मन की शक्ति देना” की प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात डॉ. एल.एल. धाकड़ ने जैन धर्म के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन में महत्व को रेखांकित किया। साहित्यिक प्रस्तुतियों के क्रम में वंदना गुप्ता ने नीरज की कविता प्रस्तुत…
Read More
टेंट क्रिकेट लीग 2026: अप्सरा अवेंजर्स बनी चैंपियन, सुनील हिंगड़ प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

टेंट क्रिकेट लीग 2026: अप्सरा अवेंजर्स बनी चैंपियन, सुनील हिंगड़ प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

उदयपुर। उदयपुर जिला टेंट व्यवसायी समिति की ओर से आयोजित उदयपुर टेंट क्रिकेट लीग-2026 सीजन-4 का खिताब अप्सरा अवेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने नाम कर लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में अप्सरा अवेंजर्स ने कमल थंडर बोल्ट को 14 रन से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। विजेताओं को शहर विधायक तारांचद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मतीणा, महापौर पारस सिंघवी, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़,पार्षद प्रमोद सामर ने ट्रॉफी प्रदान की। समिति अध्यक्ष सुधीर चावत ने बताया कि फाइनल मुकाबले में कमल थंडर बोल्ट ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अप्सरा अवेंजर्स…
Read More
हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स: उदयपुर में 50 डॉक्टरों समेत 120 हस्तियां सम्मानित

हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स: उदयपुर में 50 डॉक्टरों समेत 120 हस्तियां सम्मानित

उदयपुर। जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस की ओर से बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के एसोसिएशन में आयोजित ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल अंतर्गत ‘हेल्थ के रियल हीरोज अवॉर्ड्स’ का आयोजन स्टर्लिंग अरावली में हुआ। समारोह में स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय सुरक्षा और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले करीब 50 डॉक्टरों, 50 हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर्स और 20 से अधिक उद्यमियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आईएमए से डॉ. आनंद गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में पारस हॉस्पिटल से अभिनव कुमार, स्टर्लिंग अरावली से अमित कुमार एवं राजीव सरकार शामिल रहे। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने…
Read More
महावीर जैन जागृति परिषद: महापौर पारस सिंघवी और तपस्वियों का आज होगा बहुमान

महावीर जैन जागृति परिषद: महापौर पारस सिंघवी और तपस्वियों का आज होगा बहुमान

उदयपुर। महावीर जैन जागृति परिषद उपनगरीय परिक्षेत्र हिरण मगरी के तत्वावधान में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं चातुर्मास काल के तपस्वियों का सम्मान-सह-बहुमान समारोह आयोजित किया जाएगा। परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. हिम्मतलाल बड़ाला ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार, 6 अक्टूबर को सायं 5रू30 बजे नेमीनाथ जैन मंदिर (नोखा, सेक्टर-3) में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह में उदयपुर के नवनिर्वाचित महापौर श्रीमान पारसजी सिंघवी तथा पार्षदगण श्री प्रमोदजी सामर, श्री यशवन्तजी आंचलिया एवं किरणजी जैन का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2026 के चातुर्मास काल (वर्षावास) में 8, 11, 15, 21, 30, 31 एवं 76…
Read More
‘जिसे आत्मकल्याण की प्यास, वही संसार से निर्लिप्त’: साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

‘जिसे आत्मकल्याण की प्यास, वही संसार से निर्लिप्त’: साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में सोमवार को आयोजित नियमित प्रवचन में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को आत्मचिंतन, स्वदोष दर्शन और आत्मकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने केवलज्ञान प्राप्त करने के बाद सभी जीवों के प्रति प्रेम और कल्याण की भावना रखी। उनका संदेश था कि प्रत्येक जीव अपनी आत्मदशा का स्वयं मालिक बने। हृदय में आत्मकल्याण की सच्ची प्यास जाग जाए तो व्यक्ति संसार में रहते हुए भी संसार से निर्लिप्त होकर आत्मचेतना को प्राप्त कर सकता है। साध्वीश्री ने कहा कि किसी वस्तु का मूल्य उसकी आवश्यकता और प्यास से तय होता…
Read More
‘जो प्राप्त है उसे पर्याप्त समझें’: उदयपुर में बोले डॉ. राजेन्द्र मुनि व डॉ. सुरेन्द्र मुनि

‘जो प्राप्त है उसे पर्याप्त समझें’: उदयपुर में बोले डॉ. राजेन्द्र मुनि व डॉ. सुरेन्द्र मुनि

उदयपुर। महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा में प्रवचन करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मुनि ने श्रद्धालुओं को इच्छाओं पर विजय पाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जीवन में जो कुछ भी प्राप्त हुआ है अथवा हो रहा है, उसे पर्याप्त मानने वाला व्यक्ति ही सदा सुखी और संपन्न रह सकता है; अन्यथा आशा और अंतहीन इच्छाओं के फेर में इंसान हमेशा दुखी व तनावग्रस्त बना रहता है। उन्होंने आगे कहा कि आज अधिकांश लोगों की समस्या पेट भरने की नहीं, बल्कि पेटी भरने की रह गई है। दो-चार नहीं, बल्कि हजारों पेटियां भरने के बाद भी व्यक्ति को कम ही…
Read More
ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल: WBC ने दिया ‘फिट इंडिया-फिट फ्यूचर’ का संदेश

ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल: WBC ने दिया ‘फिट इंडिया-फिट फ्यूचर’ का संदेश

उदयपुर। ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल सीजन-6 में स्वास्थ्य, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं जेएचडब्ल्यू के संस्थापक हिम्मत सिंह नाथावत रहे। आयोजन में पारस हेल्थ, केयर हेल्थ इंश्योरेंस एवं प्रोटेक जनरल इंश्योरेंस का सहयोग रहा। फेस्टिवल के दौरान स्वास्थ्य एवं आरोग्य से जुड़े विभिन्न संवाद सत्र आयोजित किए गए। साथ ही निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें पारस हेल्थ की ओर से लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में वूमेन बिजनेस सर्किल (डब्ल्यूबीसी) ने स्वास्थ्य जागरूकता को…
Read More
अणुव्रत नशामुक्ति दिवस: उदयपुर में युवाओं ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

अणुव्रत नशामुक्ति दिवस: उदयपुर में युवाओं ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प

उदयपुर। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के पांचवें दिन मानव सेवा समिति परिसर में नशामुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। मुख्य वक्ता श्री अनिल कोठारी ने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है। यह केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के कारण उत्पन्न परिस्थितियों से सबक लेने की आवश्यकता है, ताकि…
Read More
error: Content is protected !!