Rajasthan News

अग्रसेन जयंती महोत्सव: उदयपुर में अग्रवाल समाज की प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह

अग्रसेन जयंती महोत्सव: उदयपुर में अग्रवाल समाज की प्रतियोगिताओं में उमड़ा उत्साह

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति, उदयपुर की ओर से भगवान श्री अग्रसेन महाराज की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के तहत रविवार को सार्वजनिक अग्रवाल धर्मशाला, पारस तिराहा, हिरण मगरी सेक्टर-11 में विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाज अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि युवा मंडल की ओर से आयोजित कैरम प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में समर्थ गुप्ता प्रथम, विवान तायल द्वितीय और शिवांग तायल तृतीय रहे। वरिष्ठ वर्ग में अनिल प्रीति प्रथम, परविंदर गुप्ता द्वितीय तथा…
Read More
6 साल के विराज शर्मा का कमाल: 47 किलो वजन उठाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

6 साल के विराज शर्मा का कमाल: 47 किलो वजन उठाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

उदयपुर। उम्र महज 6 साल, वजन केवल साढ़े 17 किलो और कारनामा ऐसा कि बड़े-बड़े खिलाड़ी भी हैरान रह जाएं। झीलों की नगरी उदयपुर के नन्हे खिलाड़ी विराज शर्मा ने 47 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सात रिकॉर्ड एवं सम्मान हासिल कर विराज ने छोटी सी उम्र में बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। हिरणमगरी सेक्टर-4 स्थित होटल व्रजराज पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में विराज के पिता वैभव शर्मा ने बताया कि उनके बेटे ने महज 5 वर्ष 11 माह की उम्र में नेशनल बुक ऑफ…
Read More
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि से मिलीं सांसद महिमा कुमारी

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि से मिलीं सांसद महिमा कुमारी

न्यूयॉर्क, 5 अक्टूबर 2026। न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान राजसमंद की सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत श्री पी. हरीश एवं उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत श्रीमती योजना पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक वैश्विक विषयों, भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग के विभिन्न आयामों पर सार्थक एवं आत्मीय विचार-विमर्श हुआ। श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय महिलाओं का प्रभावी प्रतिनिधित्व संपूर्ण देश के साथ-साथ मेवाड़ के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय…
Read More
लायंस क्लब उदयपुर अशोका: फतेहसागर पर लगाया निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर

लायंस क्लब उदयपुर अशोका: फतेहसागर पर लगाया निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर

उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल सेवा सप्ताह के अंतर्गत लायंस क्लब उदयपुर अशोका की ओर से फतेहसागर की पाल पर “बीट डायबिटीज – मधुमेह मुक्त जीवन” विषय पर मधुमेह जागरूकता एवं निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब उदयपुर अशोका के संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में आमजन को मधुमेह के कारणों, लक्षणों, बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर मधुमेह की निःशुल्क जांच का लाभ उठाया तथा मधुमेह से बचाव एवं नियंत्रण के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम…
Read More
पंचायती राज चुनाव 2026 उदयपुर नियंत्रण कक्ष स्थापित

पंचायती राज चुनाव 2026 उदयपुर नियंत्रण कक्ष स्थापित

उदयपुर, 5 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर द्वारा संपादित कराए जाने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दौरान प्राप्त होने वाली समस्त शिकायतों के परीक्षण एवं समय पर निस्तारण तथा सूचनाओं के संकलन एवं सम्प्रेषण के लिए जिला कलेक्ट्रेट में नियंत्रण एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है। चुनाव नियंत्रण कक्ष की सहायक प्रभारी रागिनी डामोर ने बताया कि यह प्रकोष्ठ जिला कलेक्टर के कमरा नंबर-219, कॉन्फ्रेंस हॉल, प्रथम तल में चुनाव समाप्ति तक संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ 24×7 कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 0294-2420028 तथा ईमेल आईडी controlroom.udr@gmail.com पर चुनाव से संबंधित…
Read More
उदयपुर में डाक अदालत 7 अक्टूबर को: चेतक सर्कल प्रधान डाकघर में होगी सुनवाई

उदयपुर में डाक अदालत 7 अक्टूबर को: चेतक सर्कल प्रधान डाकघर में होगी सुनवाई

उदयपुर, 5 अक्टूबर। डाक विभाग के तत्वावधान में 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मंडल स्तर पर चेटक सर्कल स्थित प्रवर अधीक्षक, प्रधान डाकघर में डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। डाक अदालत में डाकघर काउंटर सेवा, मनी ऑर्डर, बचत बैंक, मूल्यदेय वस्तुएं, पार्सल एवं बीमा वस्तुएं, डाक जीवन बीमा तथा विदेश डाक वस्तुओं से संबंधित जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा। डाक मण्डल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि उदयपुर मंडल के अधीन आने वाले डाकघरों के उपभोक्ताओं को उनकी शिकायतों का अभी तक संतोषजनक समाधान नहीं मिला है, वे अपनी शिकायत का पूर्ण विवरण…
Read More
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

पंचायती राज चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग अधिकारियों को मिला प्रशिक्षण

उदयपुर, 5 अक्टूबर। पंचायती राज चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, दायित्वों एवं नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायती राज चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की जमीनी कड़ी हैं, इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक अधिकारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि…
Read More
पूर्व मंत्री अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर उदयपुर में कौमी एकता संगोष्ठी का आयोजन

पूर्व मंत्री अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि पर उदयपुर में कौमी एकता संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर, 05 अक्टूबर 2026 रक्षाबंधन धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री एवं सांसद अश्क अली टाक की प्रथम पुण्यतिथि स्मृति दिवस (कौमी एकता संगोष्ठी) के रूप में मनाई गई।  गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि अश्क अली टाक 1985 में फतहपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद मंत्री बने। वे एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष भी रहे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद उन्हें प्रदेश युवक कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इस दौरान उन्होंने…
Read More
काशी में बोले सांसद डॉ. मन्नालाल रावत: भाजपा ने की जनजाति अधिकारों की रक्षा

काशी में बोले सांसद डॉ. मन्नालाल रावत: भाजपा ने की जनजाति अधिकारों की रक्षा

उदयपुर। उदयपुर सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मन्नालाल रावत ने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के काशी क्षेत्रीय कार्यालय में उत्तरप्रदेश भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक ली जिसमें प्रदेश अध्यक्ष इं. विद्याभूषण जी गोंड, पूर्व अध्यक्ष डॉ संजय गोंड सहित नव गठित कार्यकारी के उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारियों, युवा साथियों व माता-बहनों ने भाग लिया। वंदेमातरम के साथ शुभारंभ इस बैठक में संगठनात्मक विषय, जनजाति समाज के मुद्दे, जनजातियों के बारे में सोशल मीडिया पर प्रचलित विचार के साथ ही राज्य में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं व…
Read More
पार्श्वनाथ युवा संगठन ने किया महापौर पारस सिंघवी का स्वागत-सम्मान

पार्श्वनाथ युवा संगठन ने किया महापौर पारस सिंघवी का स्वागत-सम्मान

 उदयपुर। अशोक नगर स्थित उदासीन आश्रम के श्री  पार्श्वनाथ  मंदिर से जुड़े श्री पार्श्वनाथ युवा संगठन की ओर से नवनिर्वाचित महापौर पारस सिंघवी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। मेवाड़ युवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युवा संगठन के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचकर महापौर पारस सिंघवी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ एवं ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा का अभिनंदन किया। युवा संगठन अध्यक्ष पंकज ठाकुरडिया ने बताया कि संगठन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर अतिथियों का स्वागत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष महेंद्र टाया एवं महामंत्री प्रकाश अखावत ने कहा कि पारस सिंघवी के…
Read More
error: Content is protected !!