पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव-2023 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा
जिले में दो वार्ड पंच व एक उपसरपंच का मतदान होगा प्रतापगढ़, 13 अप्रैल। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार पंचायतीराज संस्थाओं में 31 जनवरी 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए उपसरपंच व वार्ड पंच के पदों पर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गाषंकर मीना ने जारी आदेष कर बताया कि जिले के दलोट पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुम्हारियों का पठार वार्ड नम्बर 2 में वार्ड पंच, धमोत्तर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत खेड़ानाहरसिंह माता वार्ड नम्बर 4 में वार्ड पंच व ग्राम पंचायत थड़ा वार्ड नम्बर 4 में उपसरपंच का उपचुनाव होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देषानुसार वार्ड पंच पद के लिए…
