जिले में दो वार्ड पंच व एक उपसरपंच का मतदान होगा
प्रतापगढ़, 13 अप्रैल। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार पंचायतीराज संस्थाओं में 31 जनवरी 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए उपसरपंच व वार्ड पंच के पदों पर उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गाषंकर मीना ने जारी आदेष कर बताया कि जिले के दलोट पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुम्हारियों का पठार वार्ड नम्बर 2 में वार्ड पंच, धमोत्तर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत खेड़ानाहरसिंह माता वार्ड नम्बर 4 में वार्ड पंच व ग्राम पंचायत थड़ा वार्ड नम्बर 4 में उपसरपंच का उपचुनाव होगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देषानुसार वार्ड पंच पद के लिए निर्वाचन की लोक सूचना जारी करने की तिथि 17 अप्रैल (सोमवार), नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 30 अप्रैल, प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा एक मई प्रातः 10 बजे से रहेगी। इसी तरह से नाम वापसी की अंतिम तारीख एक मई अपराह् 3 बजे तक, चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 1 मई (सोमवार) को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात रहेगा। मतदान की तिथि 7 मई (रविवार) को प्रातः 8.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक, मतगणना पंचायत मुख्यालय पर 7 मई (रविवार) को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।
उन्होंने बताया कि उपसरपंच का चुनाव 8 मई सोमवार को होगा। उपसरपंच के चुनाव के लिए बैठक हेतु नोटिस जारी करना प्रातः 9 बजे से पूर्व, बैठक का प्रारम्भ पूर्वाह् 10 बजे, नाम निर्देशन पत्र/प्रस्तावों के प्रस्तुतिकरण का समय पूर्वाह् 11 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा पूर्वाह् 11.30 बजे तक, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन पूर्वाह् 11.30 से अपराह् 12 बजे तक, मतदान यदि आवश्यक हुआ तो अपराह् 12 बजे से एक बजे के मध्य व मतगणना एवं परिणाम की घोषणा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् होगी। इन क्षेत्रों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्ष आचार सहिंता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगी।
प्रतापगढ़ से भी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की बैठक में भाग लेंगे
प्रतापगढ़ 13 अप्रैल। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक राजस्थान शाखा की 184 बैठक 14 अप्रैल, को प्रातः 11ः00 बजे पारिख होटल 29 मिल चौराहा गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा में इंटक प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
राजस्थान इंटक के उपाध्यक्ष डीपी सिंह ने बताया की बैठक में पूर्व बैठक की कारवाई का अनुमोदन कर बजट में कर्मचारियों की मांगों पर की गई घोषणा पर सरकार का आभार प्रदर्शित कर धन्यवाद देने के साथ अन्य विभाग विभाग की लंबित मांगों पर विचार विमर्श किया जायेगा। बैठक में राज्य सरकार के अधीन संगठित क्षेत्र व असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों/कर्मचारियों की मांगों पर मंथन कर स्पिनफेड की बंद पड़ी तीन मिलो के शेष रहे कर्मचारियों को अन्य जगह समायोजित करवाने एवं बन्द मिलों को पुनः संचालन हेतु प्रस्ताव लेकर राज्य सरकार को भेजा जायेगा, प्रतापगढ़ में कार्यरत ठेका कर्मचारियों/कमठाना मजदूर व उनके आश्रितो के उपचार हेतु ईएसआई चिकित्सालय खुलवाने की कई वर्षों से चली आ रही मांग पर शीघ्रातिशीघ्र खुलवाने का प्रस्ताव लेकर केंद्र सरकार को भेजा जायेगा। प्रतापगढ़ से कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी सिंह, जिला इंटक अध्यक्ष ईश्वर धोबी, जिला इंटक महिला अध्यक्ष अमृता मीणा, टेंपो यूनियन के अध्यक्ष शाहिद कुरेशी व अन्य इंटक नेता भी भाग लेंगे।
