23 को स्वतंत्रता सैनानी की स्मृति में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
प्रतापगढ़, 22 मार्च। निदेशक, शांति एवं अहिंसा निदेशालय जयपुर के निर्देशानुसार 23 मार्च, गुरुवार को स्वतंत्रता सैनानी शहीद भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की स्मृति में जिला मुख्यालय पर प्रातः 7.30 बजे जिला कलक्टर परिसर में स्थित महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर सुतमाला अर्पित की जायेगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश कुमार नायक ने जारी आदेश कर बताया कि इसके बाद राजस्थान पथ परिवहन निगम बस स्टैण्ड समीप स्थित जनजाति भवन तक अहिंसा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद में प्रातः 8.30 बजे सर्वधर्म प्रार्थना सभा व महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजली अर्पित की जायेगी। उन्होंने जिला स्तर व ब्लाॅक स्तर पर कार्यक्रम को सफल आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों की…
