जिलेभर में लग रहे महंगाई राहत कैम्प – राहत कैम्पों के दुसरे दिन भी बरक़रार रहा उत्साह
प्रतापगढ़, 25 अप्रैल। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने एवं आमजन और वंचित वर्ग को महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मिशन मोड में प्रदेशभर में 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे है। यह कैंप 30 जून तक जारी रहेंगे। इन कैंपों में जरूरतमंद व पात्रों का राज्य सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने महंगाई राहत कैंप की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 20 स्थानों पर…
