पीएमएफबीवाई योजना की जिला स्तरीय निराकरण समिति की बैठक हुई आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

प्रतापगढ़, 28 मार्च। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ/रबी 2022-23 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु जिला स्तरीय शिकायत निराकरण समिति की बैठक का आयोजन मिनी सचिवालय परिसर में किया गया। जिला कलक्टर यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण करने व फसल बीमा के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में कृषि विभाग के सहायक निदेशक गोपालनाथ योगी, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन

प्रतापगढ़, 28 मार्च। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग प्रतापगढ़़ में विडियो कॉन्फ्रेंसंग के माध्यम से मंगलवार को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक ली गई।

बैठक में धरियावद, अरनोद, प्रतापगढ़, छोटीसादड़ी से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी ब्लॉक पर स्थित पंचायत समिति भवन में विडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है की राजस्थान दिवस के अवसर पर लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च, गुरूवार को जिला स्तर व सभी उपखंडों पर आयोजित किया जाएगा। आयोजन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्ति भाग लेंगे।

बैठक में नवनियुक्त अतिरिक्त जिला कलक्टर दुर्गाशंकर मीणा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामचन्द्र बैरवा, जनजातीय क्षेत्रिय विकास विभाग के परियोजना अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. टीआर आमेटा, कृषि विभाग के सहायक निदेशक गोपालनाथ योगी, जिला कोषाधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

पंचम पोषण पखवाड़ा को लेकर पोषण वाॅक/रैली का शुभारंभ 31 को

प्रतापगढ़, 28 मार्च। जिले में भारत सरकार के निर्देषानुसार 20 मार्च से 3 अप्रैल तक पंचम पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

जिला कलक्टर डाॅ. इन्द्रजीत यादव ने बताया कि पंचम पोषण पखवाड़े को लेकर 31 मार्च, शुक्रवार को जिला स्तर पर पोषण वाॅक/रैली का शुभारंभ जिला कलक्टर परिसर प्रतापगढ़ से प्रातः 11 बजे किया जाकर समापन स्टेडियम नीमच नाका प्रतापगढ़ तक किया जाएगा। उन्होंने पोषण पखवाड़े में भाग लेने को लेकर संबंधित अधिकारियांे व कर्मचारियों को निर्देषित भी किया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!