भतीजे की हत्या के बदला लेने जेल से छूटे युवक पर किया तलवार से हमला
पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार उदयपुर। शहर के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र के सुरफला में युवक पर तलवार से हमले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे बीतने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह हमला चार साल पहले हुई उनके भतीजे की हत्या का बदला लेने के लिए किया था। हमले में घायल उसी हत्याकांड में न्यायिक हिरासत से हाल ही छूटा था। मिली जानकारी के अनुसार काया निवासी कैलाश मीणा पुत्र अमराजी मीणा और उसके भाई हीरालाल को पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में आईपीसी की…
