उदयपुर। जिले के खेरोदा थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं धरपकड तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमती अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व श्री राजेन्द्र सिंह जैन वृताधिकारी, वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में श्री रामेंग पाटीदार थानाधिकारी, खेरोदा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त उमेश पिता बाबुलाल को डिटेन कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
01. श्री रामेंग पाटीदार थानाधिकारी खेरोदा।
02. श्री महेन्द्र सिंह हैडकानि.1448।
03. श्री राजवीर कानि.1677।
