निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। दिनते युवंम संस्थान एवं जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य संबंधित जांचें मुफ्त अथवा रियायती दरों में की गई।  शिविर में कई विभाग के डॉक्टरों ने अपनी मुफ्त परामर्श सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
इस अवसर पर शिविरार्थियों को ‘आरोग्य एडवांटेज कार्ड’ भी जारी किया गया जिसका लाभ आगामी 31 मार्च 2027 तक लिया जा सकेगा।
शिविर से पूर्व उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि शहर विधायक श्री ताराचंद जैन , विशिष्ट अतिथि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल की सीईओ गर्वित भारती एवं अध्यक्षता दिगंबर जैन तेरापंथ समाज के अध्यक्ष योगेश अखावत नेकी इस अवसर पर दिनते  युवम के अध्यक्ष हेमन्त पंचोली एवं सरल ब्लड बैंक के संस्थापक श्याम एस. सिंघवी मंच पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर शिविर में अपनी मुफ्त सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों को पगड़ी उपरना एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। धन्यवाद महामंत्री राजराजेश्वर जैन ने दिया। कार्यक्रम का संचालन तमन्ना संगावत ने किया। इस शिविर में 150 से अधिक लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. किरण जैन, राजकुमार भोरावत, मनीष दामावत, सुरेंद्र संगावत, सुरेश भोरावत, भरत संगावत, रमेश अखावत, रमेश कुरावत, भरत एन. संगावत, डॉ सुषमा जैन, अशोक सिंघवी ऋषभ सिंघवी, राजीव संगावत, साधना अखावत,  आशा सिंघवी, छगनलाल जैन, चुन्नीलाल भदावत, हिम्मत जैन श्याम कुणावत  आदि प्रमुख समाजजन  उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!