अधेड़ पिता पर हमला करते पैंथर पर टूट पड़ा बेटा
उदयपुर, 2 अप्रेल( ब्यूरो)। जिले के फलासिया क्षेत्र में बीती रात को घर के आंगन में सो रहे अधेड़ पर अचानक हमला कर दिया। पिता की चीख सुन दौड़ा पुत्र नजारा देख पैंथर पर टूट पड़ा और पिता को उसके कब्जे से छुड़ाया। इस दौरान पैंथर के हमले से घायल हुए दोनों पिता पुत्र को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार फलासिया क्षेत्र के मदला उमरिया गांव में बीती रात को घर के आंगन में सो रहे अधेड़ पर अचानक एक पैंथर ने हमला बोल दिया। खुद को पैंथर के कब्जे पाकर अधेड़…
